YRKKH Spoiler 16 July: अभिरा के लिए अरमान से भिड़ा अंशुमन, गीतांजलि और तान्या में होगी जमकर तू-तू मैं मैं

YRKKH Spoiler 16 July 2025: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अभिरा के चक्कर में अरमान और अंशुमन की लड़ाई होगी। तान्या को अभिरा पर गुस्सा आएगा क्यूँकि वो अपने मंगेतर के लिए स्टैंड नहीं लेती। इसी के साथ और तमाशे क्या हुए हैं जानिए इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 16 July: छोटे परदे का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के टीवी पर धमाका जमाना शुरू कर दिया है। अभिरा और अरमान की प्रेम कहानी का सभी दर्शक लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए। सिर्फ यही नहीं 7 साल लीप ने सीरियल की टीआरपी को पंख दे दिए हैं। इसी के चलते मेकर्स को टीआरपी लिस्ट में बंपर टीआरपी के साथ साथ लोगों से प्यार भी भरपूर मिल रहा है। तो चलिए आज अपको बताते हैं सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज क्या नया तमाशा आपका मनोरंजन करने वाला है।

YRKKH Spoiler 16 July 2025

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत गीतांजली से होगी जो अरमान के माथे पर किस करती है। ये देख अरमान उससे दूरी बना लेगा और अंशुमन को अभिरा के बालों में गुलाब लगाते हुए देखेगा। अरमान अभिरा को दवाई देने के लिए उसके पीछे पीछे जाएगा तो अंशुमन को गलतफहमी हो जाएगी। अंशुमन कहेगा कि अभिरा जैसे ही आगे बढ़ने की कोशिश करता है तुम उसके रास्ते में आ जाते हो। तुम्हें शर्म आनी चाहिए विद्या के बहाने तुम अभिरा के करीब आ रहे हो। गुस्से में आकार अरमान अंशुमन का गिरेबान पकड़ लेगा और उसे धक्का डे मारेगा। ये देख तान्या अपने भाई के इए अरमान को थप्पड़ मारने वाली होगी कि गीतांजली बीच में आकर उसका हाथ पकड़ लेगी। गीतांजली और तान्या के बीच माफी को लेकर जमकर बहस होगी। तान्या अभिरा पर जोर देगी कि वो अपने एक्स पति अरमान को अंशुमन से माफी मांगने के लिए कहे। पूरे तमाशे में अभिरा चुप्पी साध लेगी तान्या अभिरा से जानना चाहती है कि आज भी उसके लिए अरमान ही ज्यादा महत्वपूर्ण है या होने वाला पति अंशुमन।

End of Feed