YRKKH Spoiler 16 April: अरमान के प्यार में गिरेगी रुही, अभिरा का पति छीन फिर बनेगी सुहागन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 April: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि रुही अरमान से प्यार करने लगी है। सिर्फ यही नहीं वो अरमान-अभिरा को रोमांस करता देख वहां रखे शीश को भी तोड़ देगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आज का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 April: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रुही से होगी जिसे रात में नींद नहीं आ रही होगी। तभी अरमान दूध का ग्लास लेकर उसके कमरें में आएगा और कहेगा कि वो दक्ष का बाप बनेगा। सिर्फ यही नहीं अरमान उसे गले लगा लेगा और रुही के माथे पर किस भी करेगा। हालांकि ये एक सपना होता है जिसे देख रुही परेशान हो जाती है। रुही मन ही मन परेशान क्यूंकी उसके अंदर अरमान के लिए फीलिंगस जग रही होगी। पोद्दार हाउस में काजल को चारु पर शक होने लगेगा।

YRKKH 16 april 2025

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यही खत्म नहीं होगा अभीर कियारा को किसी लड़के के साथ गाड़ी में देखेगा। जैसे ही चारु को कियारा के लिए परेशान होता देखेगी उसे जलन होगी। दोनों गाड़ी से उतरकर एक दूजे को गले लगाएंगे जिसे मनीषा देख लेगी। मनीषा को पता चल गया है कि अभीर का अफेयर चल रहा है लेकिन ये नहीं पता की वो चारु है। बेबीमून के दौरान अभिरा और अरमान एक दूजे को देख पेंटिंग करेंगे और जमकर मस्ती करेंगे। अभिरा अपने आने वाले बच्चे के लिए चिट्ठी भी लिखेगी।

End of Feed