टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी Bhavika Sharma की वापसी, सवी के किरदार से टीआरपी बटोरेंगे मेकर्स?

Bhavika Sharma Entry in GHKKPM: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई जिसे सुन फैंस काफी खुश होने वाले हैं। टीआरपी को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने सीरियल के पुराने किरदार को कहानी में वापिस लाने का फैसला किया है।

Image

Bhavika Sharma To Enter in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Bhavika Sharma Entry in GHKKPM: टीवी दुनिया का चर्चित सीरियल में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों टीआरपी की मार झेल रहा है। कई जनरेशन लीप लाने के बाद भी मेकर्स को अच्छी रेटिंग और पोजीशन हाथ नहीं लग पा रही। ऐसे में दिन पर दिन सीरियल के भविष्य पर ऑफ एयर की तलवार लटकने का डर बढ़ता जा रहा है। इस बीच सेट से एक ऐसी खबर लीक हुई जो सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के फैंस को खुश कर सकती है। कहानी में एक पुराने किरदार की एंट्री कराई जा रही है जिससे सीरियल को टीआरपी मिल सके।

टेली चक्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स के अनुसार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को वापिस लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। भाविका शर्मा के किरदार सवी को वापिस जिंदा किया जाएगा ताकि कहानी में रोमांच आ सके। टीआरपी के लिए मेकर्स ने ये बड़ा कदम उठाया है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इन रुमर्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया है। भाविका शर्मा के किरदार सवी को दर्शकों से खूब प्यार मिला था और अगर वो सीरियल में वापिस आती है तो उनका किरदार क्या अहम रोल निभाएगा देखना दिलचस्प होगा।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' लीप के बाद सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे को कास्ट किया गया। कहानी में फिर के बार नील, तेजस्विनी और ऋतुराज का लव ट्राएंगल देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में गोंधाल में जूही तेजस्विनी को सच बताएगी कि नील और उसे एक करने के लिए वो शादी से भागी। इस रस्म के बीच मुक्ता ऋतुराज को तेजस्विनी से दूर रहने की हिदायत देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article