YRKKH Spoiler 15 July: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। पिछले 16 सालों से भी ज्यादा सीरियल टीवी की दुनिया में बसा हुआ है। सीरियल की कहानी में अब तक चार जनरेशन लीप आ चुके हैं जो हर बार अपनी जबरदस्त कहानी के चलते कभी फ्लॉप नहीं हुए। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि मायरा गायब हो जाएगी जिसके चलते अरमान और अभिरा उसे ढूँढने निकल जाते हैं। तान्या को लगेगा कि अरमान और अभिरा के साथ शादी से भाग गए। ऐसे में आज के एपिसोड में तमाशा कहाँ तक पहुंचा जानिए इस रिपोर्ट में।
Image Source: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Jiohotstar
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो अरमान पर भड़कते हुए कहेगी कि उसने दिल के साथ खेलते हुए 'आई लव यू' क्यूँ बोला। समाज लड़कियों पर उंगली उठाता है। तुम्हारे जाने के बाद मैं जिंदा लाश हो गई थी।' अभिरा अपने 7 साल का गुस्सा अरमान पर निकालेगी लेकिन वो हाथ जोड़े और आँखें नीची रख बस खड़ा रहेगा। अभिरा साफ कर देगी कि अरमान की वजह से उसको प्यार से भरोसा उठ गया है लेकिन शादी वो अंशुमन संग जरूरी करेगी। ऐसे में अभिरा अरमान को बेब्स हालत में छोड़ अंशुमन संग गाड़ी में चली जाएगी। अरमान दिल से चीख निकालते हुए अभिरा चिलाएगा। आगे चलकर अंशुमन अभिरा से कहेगा कि बहुत समय है हमारे पास धीरे धीरे सब कुछ शी कर देंगे। एक दूजे का हाथ थामकर अभिरा और अंशुमन एंट्री लेंगे तो सभी खुश हो जाएंगे। अंशुमन अपने हाथ से अभिरा के हाथ में मेहंदी लगाएगा
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आगे कृष को लगेगा कि अरमान सिर्फ एक दिल टूटा आशिक बन इस शादी में शामिल हुआ है उसका कोई दूसरा इरादा बिल्कुल भी नहीं है। संजय, कियारा और काजल चारु से संपर्क करने की कोशिश करेंगे लेकिन अभीर और गोएनका परिवार कुछ ना कुछ बहाना लगाकर बात को टाल देंगे। दूसरी तरफ तान्या अभिरा से कहेगी कि उसे शक है कहीं अब भी उसकी भाभी के दिल में अरमान है ना की अंशुमन। तान्या अभिरा को सलाह देगी कि उसे अंशुमन के लिए कुछ करना चाहिए। अभिरा अंशुमन के लिए कॉफी बनाकर लेकर आएगी दोनों अपनी आने वाली शादीशुदा जिंदगी को लेकर बातचीत करेंगे। दूसरी तरफ मायरा और अरमान सोएंगे तो गीतांजली दोनों को प्यार से देखेगी। सिर्फ यही नहीं गीतांजली अरमान के माथे को चूमेगी जिसके चलते वो नींद से उठ जाएगा।
