टीवी मसाला

Bade Achhe Lagte Hain 4 Spoiler : मिया के बच्चे का बाप बनने वाला है ऋषभ, सच्चाई जान भाग्यश्री के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Bade Achhe Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा शो फैंस के दिलों पर छुरी चलाने का काम कर रहा है। नए-नए ट्विस्ट और टर्न के साथ शो के एपिसोड आगे बढ़ रहे हैं। आज रात के एपिसोड में बहुत बड़ा खुलासा होगा जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Image

Image Source: Sony Liv

Bade Achhe Lagte Hain 4 Spoiler : टीवी का मजेदार शो बड़े अच्छे लगते है सीजन 4 के साथ स्ट्रीम हो रहा है। शो की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है ये और भी मजेदार होती जा रही है। ऋषभ और भाग्यश्री की जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव शो को दिलचस्प बनाते जा रहे हैं । रात 8:30 बजे आने वाले इस शो के एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि ऋषभ अपनी टीम को डांस सिखाता है। भाग्यश्री की मां भी वहाँ आ जाती है और वह भी ऋषभ के साथ डांस करती है। इस खट्टी-मिट्ठी बातों के बीच शो की स्टोरी आगे बढ़ती है। आज रात के एपिसोड में बहुत बड़ा खुलासा होगा जिसे देखकर आपकी आँखों तले जमीन खिसक जाएगी। आइए बताते हैं आज रात शो में क्या होने वाला है।

भाग्यश्री के साथ डांस करेगा ऋषभ

शो की शुरुआत आज बेहद प्यारी होने वाली है। क्योंकि ऋषभ भाग्यश्री को डांस सिखाएगा। दोनों मिलकर रोमांटिक डांस करेंगे, जिसमें भाग्यश्री डूब जाएगी, वह अपने ख्यालों में ऋषभ को बसाने लग जाएगी और शो का माहौल भी प्यारा हो जाएगा। दोनों का ये मोमेंट आज फैंस को भी पसंद आने वाला है। हालांकि इस डांस के बीच एक फोन कॉल का खलल पड़ जाता है।

भाग्यश्री को अस्पताल में मिलेगी मिया भाग्यश्री अपने अप्पा के साथ हॉस्पिटल जाती है। जहां पर वह मिया को एक डॉक्टर के सामने बैठा हुआ देखती है। भाग्यश्री मिया और डॉक्टर की बातें सुनती है। डॉक्टर कह रही होती है कि मिया तुम प्रेग्नेंट हो, इसे सुनकर भाग्यश्री के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह ऋषभ के बारे में भला-बुरा सोचने लगेगी। उसके मन में ऋषभ के लिए गुस्सा भी नजर आएगा। हालांकि वह ऋषभ को जब बताएगी कि उसे मिया की प्रेग्नेंसी के बारे में पता है तो ऋषभ क्या करता है ये जानना दिलचस्प होने वाला है।

शो का लेटेस्ट प्रोमोशो के लेटेस्ट प्रोमो की बात करें तो यह हैरान कर देने वाला होने वाला है । क्योंकि भाग्यश्री ऋषभ को पैसे देती है और कहती है कि मिया का ख्याल रखो। लेकिन, जैसे ही ऋषभ आगे बढ़ता है भाग्यश्री उसे किसी लड़की से मिलते हुए देखती है। और वह लड़की कोई और नहीं बल्कि भाग्यश्री की छोटी बहन निकलती है। अब भाग्यश्री की बहन और ऋषभ का क्या वास्ता है यह जानने के लिए हर कोई बेताब है। अब यह तो आने वाले एपिसोड से ही पता चलेगा कि शो में क्या मजेदार होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article