YRKKH Spoiler 14 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। रोहित ने अपनी संतान अभिरा और अरमान को सौंप दी है। घर में सभी को यही लग रहा है कि अभिरा ने बच्चे को जन्म दिया है ना कि रुही ने। कल एपिसोड में देखने को मिल था कि अरमान और अभिरा का धूम धाम से स्वागत होता है। विद्या भी अपने पोते को हाथ में लेकर दादी बनने का सुख प्राप्त करती है। कोमा में बेहोश रुही को होश आ जाता है। आज 14 नवंबर को सीरियल में क्या होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलता है कि रुही कोमा से होश में जरूर आ जाती है लेकिन कुछ बोल नहीं रही होती। अभिरा के हाथ में बच्चा देख रुही की हालत में सुधार आ जाता है। इस बीच दिल पर पत्थर रख रोहित अपने ही बच्चे को भतीजा बताकर इनाम देता है। यह देख अरमान पछतावे के दुख में और ज्यादा डूब जाता है और घरवालों को सच बताने की ठान लेता है। अरमान को लगता है की यह सब बात सवर्णा ने सुन लिया है, जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ जाती है। घर के सभी बच्चे कृष को मिस्ट्री गर्ल के नाम से छेड़ते हैं और अब चारु भी उस लड़की नाम जानना चाहती है।
अगले दिन अभिरा अपने बच्चे को रोता हुआ देखती है लेकिन उसे चुप नहीं करा पाती, हालांकि यह एक डरावना सपना होता है। घर में दादी सा विद्या को बच्चे का कोई भी काम करने से मना कर देती है जब तक वो अभिरा-अरमान को माफ नहीं कर देती। बार-बार दादी सा विद्या को मां की जिम्मेदारियों को लेकर ताना मारती है।
