टीवी मसाला

'ये है मोहब्बतें' के बाद फिर साथ आए दिव्यांका त्रिपाठी-करण पटेल, एकता कपूर के नए शो से काटेंगे TRP में गदर

Divyanka Tripathi And Karan Patel To Reunite For Ekta Kapoor Show: टीवी की चर्चित प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 'ये है मोहब्बतें' के जरिए करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी की धाकड़ जोड़ी इंडस्ट्री को दी। खास बात तो यह है कि ये जोड़ी एक बार फिर से कमाल दिखाने पर्दे पर लौट रही है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल फिर आएंगे साथ

Divyanka Tripathi And Karan Patel To Reunite For Ekta Kapoor Show: टीवी के मशहूर एक्टर करण पटेल और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दोनों ने 'ये है मोहब्बतें' के रमन-इशिता के तौर पर सालों तक टीआरपी लिस्ट में राज किया था। यहां तक कि उनकी जोड़ी को कई बार फेवरेट जोड़ी के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। खास बात तो यह है कि एक बार फिर से दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल (Karan Patel) साथ आ सकते हैं और टीवी की दुनिया में वापसी कर गदर काट सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल किसी और नहीं बल्कि एकता कपूर के शो के लिए ही साथ आने वाले हैं।

गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, करण पटेल (Karan Patel) से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि करण पटेल, एकता कपूर के शो में मेल लीड बनने के लिए तैयार हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) फिर से साउथ इंडियन कैरेक्टर में नजर आएंगी। इससे इतर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया बतौर विलेन एकता कपूर के नए शो का हिस्सा बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर का ये नया शो सोनी टीवी पर रिलीज होगा। हालांकि मामले को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल (Karan Patel) की केमिस्ट्री को 'ये है मोहब्बतें' में खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि बार-बार लोगों ने उनके वापिस साथ आने की दुआ भी की थी। कुछ दिनों पहले वे एकता कपूर की दिवाली पार्टी में साथ दिखाई दिये थे, जिन्हें देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article