टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शिल्पा को टाइम गॉड टास्क में हराकर अब आंसू बहा रहे हैं करणवीर मेहरा, कहा 'शर्म आ रही है मुझे'...

Bigg Boss 18 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोमो शेयर किया है। जहां एक तरफ अविनाश की वजह से दिग्विजय चोटिल हुए, वहीं दूसरी तरफ करणवीर मेहरा आँसू बहा रहे हैं आखिर क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18 promo

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 में घमासान मचा हुआ है। इस हफ्ते विवियन डिसेना को हटा रजत दलाल घर के टाइम गॉड बने हैं। सिर्फ यही नहीं रजत अब अपनी हर नाइंसाफ़ी का बदला लेने के लिए मैदान में उतर गए हैं। अब घर में कुल 18 में से कुल 13 लोग शो की ट्रॉफी के लिए एक दूजे से लड़ रहे हैं। इस बीच घर में अविनाश और दिग्विजय की लड़ाई हाथापाई में तब्दील हो गई है। वहीं दूसरी तरफ करणवीर मेहरा घर में आंसू बहाते हुए नजर आए। इस रिपोर्ट में देखिए बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो।

कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला की टाइम ऑफ गॉड टास्क के बीच अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी एक दूजे के साथ धक्का मुक्की करने लगते हैं। खेल-खेल में अविनाश दिग्विजय को धक्का दे देते हैं जिसकी वजह से कंटेस्टेंट बुरी तरह से चोटील हो गए। अब ऐसे में बिग बॉस क्या कदम उठाएंगे यह आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा। घर में दूसरी तरफ करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) रोते-बिलखते हुए नजर आए क्यूंकी उन्होंने टास्क में दोस्तों का साथ नहीं दिया। चुम दरंग ने करण पर भरोसा ना करने तक की बात कह देती।

करण शिल्पा शिरडोकर से भी माफी मांगते हैं क्यूंकी कंटेस्टेंट की वजह से वो टाइम गॉड नहीं बन पाई। प्रोमो में करणवीर बोलते हुए नजर आए कि उन्हे शर्म आ रही है क्यूंकी वह अपने दोस्तों के साथ नहीं खड़े हो सके। बात दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, रजत दलाल, तेजिंदर सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन और दिग्विजय राठी का नाम शामिल है। पिछले हफ्ते शो से अरफीन खान को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article