YRKKH Spoiler 14 December: यमराज से अरमान के प्राण छीनकर लाएगी अभिरा, रूही के बच्चे की बनेगी दूध मां

YRKKH Spoiler 14 December: स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अरमान की जान खतरे में पड़ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अब रूही के बच्चे की दूध मां बनने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आज क्या होने वाला है।

YRKKH Spoiler 14 December: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि सदमे के चलते अभिरा कुछ भी खाने से मना कर देती है।गोएनका परिवार पूरी कोशिश करता है की अभिरा खाना खा लें लेकिन सारी कोशिशें नाकाम हो जाती है। इस दौरान अभीर जैसे ही डॉक्टर को अभिरा को ड्रिप लगाने के लिए कहते है वो भाग जाती है। घर के बाहर अरमान को देख अभिरा शांत हो जाती है और गाड़ी में दक्ष से जुड़ा सारा सामान अपने साथ ले जाती है। लगातार सुबह से अभिरा को कोर्ट से केस लड़ने के लिए फोन आ रहे होते हैं। ऐसे में अभिरा कोर्ट जाकर केस लड़ने का फैसला करती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 December

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि रूही अपने बच्चे को संभालने में नाकामयाब हो रही है। इसी के साथ वो दक्ष को दूध भी नहीं पिला पाती है जिसे देख रोहित उसे फॉर्मूला पिलाने का जोर देता है। इस कारण रूही और रोहित के बीच जमकर बहस होती है। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के दौरान अभिरा की ब्रेस से दूध निकल जाता है जिसके कारण उसके कपड़े खराब हो जाते हैं। अभिरा को मुश्किल में देख अरमान चुपके से अपना कोर्ट अभिरा को दे देता है ताकि वो केस लड़ सके।

End of Feed