टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: पैसों की खातिर पोद्दार परिवार की चौखट पर जाएगा अरमान, संजय बंसल को औकात दिखाएगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान गाड़ी डिलीवर करने पोद्दार परिवार जाएगा, जहां संजय बंसल उसकी बेज्जती करने की कोशिश करेगा। लेकिन तभी वहां अभिरा पहुंच जाएगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने सीजन 4 को और भी दिलचस्प बना दिया है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि कृष और चारू सबके सामने अपने पिता संजय बंसल की पोल खोलकर रख देते हैं। लेकिन अपना गुनाह मानने की जगह संजय बंसल दादीसा और विद्या को ताना मारना शुरू कर देता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

पोद्दार परिवार की चौखट पर जाएगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान को गाड़ी डिलीवर करने के लिए पोद्दार परिवार का पता दिया जाता है, जिसे देख वो हैरान रह जाता है। अरमान कहता है कि वो वहां नहीं जाएगा। वो गैराज के मालिक को फोन करके पूछता है कि कोई और नहीं जा सकता। इसपर मालिक मना कर देता है, जिससे अरमान परेशान हो जाता है।

दादीसा, विद्या और फूफा सा को ताने मारेगा रोहित

शो में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार में दादीसा सबको होली खेलने के लिए कहेंगी। लेकिन रोहित साफ इंकार कर देगा और कहेगा कि अरमान भैय्या के बगैर कोई होली नहीं खेलेगा। विद्या रोहित से कहेगी कि ये दक्ष की पहली होली है, जिसपर रोहित जवाब देगा कि आप मुझे पिता होने का फर्ज न सिखाएं तो बेहतर है। वहीं कृष और काजल भी संजय बंसल को औकात दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अरमान की बेज्जती करने की कोशिश करेगा संजय बंसल

अरमान को देखकर पोद्दार परिवार के कुछ लोग जहां खुश होंगे तो वहीं उसके मैकेनिक बनने पर दादीसा उसे ताना मारेंगी। वहीं जब अरमान अपने पैसे मांगेगा तो संजय बंसल उसे नीचा दिखाने के लिए पैसे नीचे गिरा देंगे। फूफा सा की इस हरकत पर मनीषा भड़क जाएगी। दूसरी ओर रोहित उसकी मदद करने की कोशिश करेगा, लेकिन अरमान उसे ऐसा करने से इंकार कर देगा।

अरमान का सहारा बनेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान झुककर अपने पैसे उठा ही रहा होगा कि वहां अभिरा पहुंच जाएगी। वो उसका हाथ रोक देगी और फूफा सा से कहेगी कि मेरे पति को आपके पैसे उठाने की जरूरत नहीं है मिस्टर बंसल। अभिरा का तेवर देख फूफा सा के चेहरे की हवाइयां उड़ जाएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article