टीवी मसाला

YRKKH Leap Alert: समय को मात देकर आगे बढ़ेगी अरमान और अभिरा की प्रेम कहानी, सरोगेसी के जरिए मिलेगी संतान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Alert: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स सामने आए हैं कि मेकर्स जल्द ही कहानी में लीप ला सकते हैं ताकि टीआरपी में अच्छी रेटिंग मिल पाए। ऐसे में लीप के बाद कहानी में क्या नया देखने को मिलेगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Alert: टीवी दुनिया का घर-घर में पसंद किया जाने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी ने सभी का दिल छू लिया है। सिर्फ यही नहीं शो में इन दिनों चल रहा करेंट ट्रैक भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। अभिरा और अरमान की अटूट प्रेम कहानी के फैंस जल्द ही शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स की उम्मीद लगाते हुए नजर आए। अब कुछ देर पहले शो के सेट से एक खबर लीक हुई कि जल्द ही कहानी में मेकर्स लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद कहानी में क्या बदलाव होंगे जानिए इस रिपोर्ट में।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही तीन महीने का लीप लाया जाएगा। कहानी बदलने के लिए मेकर्स अरमान और अभिरा की जिंदगी में और चुनौती लाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिरा कभी मां नहीं बन पाएगी। आईवीएफ की मदद से भी अभिरा की सुनी गोद में संतान जन्म नहीं ले पाएगी। ऐसे में जहां एक तरह अभिरा टूट जाएगी लेकिन अरमान घर-परिवार को संभालने के लिए हिम्मत जुटाएगा। आखिर में जाकर अभिरा और अरमान के बाद सरोगेसी का एक मात्र रास्ता रह जाएगा।

ऐसे में फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि अगर अभिरा और अरमान सरोगेसी के जरिए संतान प्राप्त करेगी तो जरूर शो में नया किरदार देखने को मिल सकता है। हालांकि इन लीप की खबरों पर सीरियल के लीड कलाकार समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) या मेकर्स से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रोहित कसम खाएगा कि वो अब पोद्दार परिवार की नीची सोच को बदलकर दम लेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article