YRKKH Spoiler 12 June: मायरा को मां का प्यार देगी अभिरा, बाप माधव से मदद मांगेगा अरमान

YRKKH Spoiler 12 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि मायरा अभिरा से डांस मुकाबले को लेकर मदद मांगेगी। दूसरी तरफ अपनी बेटी के लिए अरमान माधव से मदद मांगने की कोशिश करेगा लेकिन उसे पता लगेगा कि उसके पिता का ट्रांसफर पंजाब हो चुका है।

YRKKH Spoiler 12 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों दर्शकों को चटपटी कहानी देखने को मिल रही है। मेकर्स पूरी जान लगा रहे हैं कि किसी न किसी तरह सीरियल को टीआरपी लिस्ट के शिखर पर पहुंचा दिया जाए। हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में शो दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। इसी के साथ कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा मायरा को अपने घर ले आएगी। घर में पैर पड़ते ही मायरा सारी चीजों को तहस नहस कर देगी। दूसरी तरफ अरमान और गीतांजली मदद पुलिस भी नहीं कर रही। यहाँ पढ़िए आज 12 जून का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 12 June

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जिसे विद्या टीवी और लैपटॉप में कार्टून देखने से मना करेगी क्यूँकि 8 बजे के बाद बच्चे स्क्रीन नहीं देखते। कावेरी और विद्या मायरा को आफत की पुड़िया कहते हैं। अभिरा अरमान को याद कर मायरा को नूडल्स खिलाएगी जो उसे बहुत पसंद है। मायरा के साथ मस्ती करने के लिए अभिरा चादर से टेंट बनाती है और अच्छी अच्छी कहानी सुनाकर उसका मनोरंजन करती है। अभिरा और अरमान की कहानी सुन मायरा सो जाएगी। गीतांजली बार बार अरमान से कहेगी कि वो उदयपुर में किसी पुलिस या बड़े आदमी को जानता हो जो मायरा को ढूँढने में मदद करे। ऐसे में अरमान माधव को फोन करता है लेकिन नंबर बदल चुका है। उसे पता चलेगा कि माधव का पंजाब ट्रांसफर हो चुका है।

End of Feed