YRKKH Spoiler 12 January: अभिरा के मुंह पर तलाक के कागज मारेगा अरमान, आग में झोंक देगा शादीशुदा जिंदगी

YRKKH Spoiler 12 January: राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अरमान तलाक पेपर्स पर साइन कर अभिरा से हमेशा-हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ देगा। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार निवास में विद्या को जेल में देख सभी परेशान हैं।

YRKKH Spoiler 12 January: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान की शादीशुदा जिंदगी आग की लपटों में झुलस गया है। कल मीडिया और लोग विद्या पर इल्जाम लगाते हैं कि उसने अभीर को इसलिए टक्कर मारी क्यूंकी वो अभीर से नफरत करती है। पूरी दुनिया के आगे विद्या का तमाशा बनाया जाता है। कोर्ट ने अभिरा के हक में फैसला सुनाते हुए विद्या को 10 साल की सजा सुनाई। आज 12 जनवरी को एपिसोड में क्या नया देखने को मिलेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 January

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में गुस्से और दुख में डूबा अरमान गोएनका निवास पहुँच अभिरा को केस जीतने की बधाई देता है। अरमान अभिरा पर इल्जाम लगाता है कि इंसाफ की आड़ में उसने विद्या को बेइज्जत करना चाहती थी। पूरी दुनिया के आगे तमाशा बनाया लेकिन अभिरा ने उसकी दुखती रख पर वार किया है। अभिरा अरमान को समझाने की कोशिश करती है लेकिन वो बिना कुछ सुने वहाँ से चला जाता है। बाइक को टक्कर मारने की वजह से कुछ गुंडे अरमान की पिटाई करते हैं।

End of Feed