YRKKH Spoiler 12 February: दादी सा के कारनामों को जड़ से निकालेगी अभिरा, शिवानी का ख्याल रखेगा अरमान

YRKKH Spoiler 12 February: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। यक एपिसोड में अभिरा और रूप ब्लैकमेलर को पकड़ लेते हैं जिसे कावेरी का सच पता है। वहीं अस्पताल में अरमान शिवानी का ख्याल रखेगा।

YRKKH Spoiler 12 February: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत शिवानी से होती है जो बताती है कि कैसे कावेरी ने उसको कभी अपनी बहु नहीं माना। साथ गृह प्रवेश के दौरान कावेरी शिवानी और माधव को घर से बेघर कर दिया था। जैसे ही शिवानी अभिरा को माधव का नाम बताने वाली होती है उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। वहीं पोद्दार हाउस में श्राद्ध खत्म होने के बाद अरमान दुखी है क्यूंकी उसे अपनी मां का चेहरा याद नहीं है। ये सब विद्या सुन लेती है और अरमान को लाड़-प्यार करेगी। अस्पताल में अभिरा रूप से शिवानी की तबीयत खराब करने के लिए माफी मांगती है।

YRKKH Spoiler 12 February

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे सच का पता लगाने के लिए अभिरा और रूप प्लान बनाते हैं कि वो दादी सा के फोन से इनफार्मेशन निकालेंगे। ऐसे में शादी के कपड़े सिलवाने का बहाना देकर अभिरा कावेरी के पास पहुँच जाएगी और रूप लड़की बन ड्रेस का नाप लेगा। कपड़ों के डिजाइन दिखाने के बहाने रूप कावेरी के फोन में मैसेज पढ़ लेगा कि ब्लैकमेल वाला आदमी पोद्दार हाउस के बाहर खड़ा है।

End of Feed