YRKKH Spoiler 11 March: कावेरी को लाइन पर लाएगा रोहित, पैर में लगी चोट लाएगी अभिरा और अरमान के बीच दूरीयां

YRKKH Spoiler 11 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज पैर की चोट छुपाने के चक्कर में अभिरा अरमान से झगड़ा करेगी। वहीं रोहित फैसला लेगा कि वो पोद्दार से उनके द्वारा की गई नाइंसाफ़ियों का बदला लेगा।

YRKKH Spoiler 11 March: टीआरपी लिस्ट में गदर काट रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मनीषा से होती है जो अभिरा के पैरों में लगी चोट देख परेशान हो जाएगी। दर्द कम करने के लिए मनीषा अभिरा को पेनकीलर देकर चली जाएगी। वहीं पोद्दार हाउस में परिवार की सभी प्रॉब्लम अरमान के चलते सुलझ जाएगी जिसे देख रोहित एक बार फिर कावेरी और विद्या को अरमान से माफी मांगने के लिए जोर देगा। रोहित को अब साफ-साफ नजर आ रहा है कि कावेरी और विद्या ने अरमान का जमकर फायदा उठाया। रोते हुए रोहित रुही से कहता है कि पोद्दार परिवार अरमान जैसा परफेक्ट बेटा के लायक नहीं है। सिर्फ यही नहीं रोहित फैसला लेगा कि वो अरमान को इज्जत और उसका हक दिलाकर रखेगा, साथ ही परिवार की गिरी हुई सोच को भी बदलेगा।

YRKKH Spoiler 11 March

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान अभिरा और शिवानी को बताएगा की उसे गैराज में एक मैकेनिक की जॉब मिली है। पहली सैलरी से अरमान शिवानी के लिए साड़ी तो लाएगा लेकिन विद्या के पसंदीदा कलर और स्टाइल की। ये देख शिवानी मन ही मन नाराज तो होगी लेकिन अरमान का दिल रखने के लिए वो साड़ी पहन लेगी। साथ ही अरमान अभिरा को नई सैंडल पहनाने की कोशिश करेगा लेकिन पैर में लगी चोट छुपाने के लिए वो उसे डांट कर भगा देगी। वहीं विद्या मनीषा को बताती है कि वो अरमान और अभिरा से मिलने गई थी लेकिन उसे अब भी शिवानी की फिक्र है।

End of Feed