टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से उलझकर ट्रॉफी अपने नाम करेगा 'बिग बॉस' का ये विनर, ऑफर लेकर घर पहुंचे मेकर्स

This Bigg Boss Winner Could Be Part Of Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के साथ दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने के लिए तैयार है। मल्लिका शेरावत के बाद अब 'बिग बॉस' के एक्स विनर का नाम शो के लिए सामने आया है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' में हाथ आजमाएगा ये बिग बॉस विजेता

This Bigg Boss Winner Could Be Part Of Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने हर बार छोटे पर्दे पर खूब तूफान मचाया है। इस बार भी रोहित शेट्टी का शो सीजन 15 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें 'बिग बॉस 18' की ईशा सिंह और चाहत पांडे से लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत तक शामिल हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स हर तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। हाल ही में एक और स्टार का नाम शो से जुड़ा है, जिसने "बिग बॉस' में भी जबरदस्त गेम खेलकर जीत दर्ज की थी और आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए जिस बिग बॉस विजेता का नाम सामने आया है, वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) हैं। बताया जा रहा है कि उनके और मेकर्स के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए बातचीत जारी है। लेकिन अभी तक गौतम गुलाटी या फिर मेकर्स की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि गौतम गुलाटी को पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' के कई सीजन के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से एक्टर शो का हिस्सा नहीं बन पाए।

गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) अगर 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का हिस्सा बनते हैं तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी। 'बिग बॉस' के बाद ये उनका दूसरा रियलिटी शो होगा। बता दें कि एक्टर रोडीज में बतौर गैंगलीडर नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज और वेब शोज में भी हाथ आजमाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article