टीवी मसाला

Exclusie: सलमान खान का पत्ता काट Bigg Boss होस्ट बनना चाहता है TV का ये हैंडसम हंक, सरेआम जाहिर की दिली तमन्ना

Exclusive This TV Actor Wants To Play Salman Khan Role In Bigg Boss: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट तो हर कोई बनता है। लेकिन टीवी के एक हैंडसम हंक ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में जाहिर किया है कि वह बिग बॉस में सलमान खान का रोल निभाना चाहता है।

Image

'बिग बॉस' में सलमान खान की जगह लेना चाहता है ये टीवी एक्टर

Exclusive This TV Actor Wants To Play Salman Khan Role In Bigg Boss: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस' में अभी तक टीवी के कई सितारे हाथ आजमा चुके हैं और कई इसका हिस्सा बनने के लिए अभी भी सपने देख रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक टीवी एक्टर ने दिली तमन्ना जाहिर करते हुए बताया है कि वह 'बिग बॉस' में सलमान खान (Salman Khan) का रोल अदा करना चाहता है। टीवी के इस एक्टर ने ये तक कहा कि अगर उसे ये मौका मिला तो बहुत मजा आएगा।

टीवी का वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'छोटी सरदारनी' से सबके दिलों में जगह बनाने वाले माहिर पंढी (Mahir Pandhi) हैं। जल्द ही वह 'वीर हनुमान' में नजर आने वाले हैं। शो के सिलसिले में उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने बिग बॉस को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। माहिर पंढी को लेकर बीते साल अटकलें लगी थीं कि वह 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनेंगे। लेकिन किन्हीं वजहों से वह शो का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं इंटरव्यू में माहिर पंढी ने बताया कि वह बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सलमान खान का रोल चाहिए। माहिर पंढी ने इस सिलसिले में कहा, "अगर मौका मिलता है तो मैं बिग बॉस में सलमान खान (Salman Khan) का रोल निभाना चाहूंगा। बहुत मजा आएगा अगर मौका मिलेगा तो।"

माहिर पंढी (Mahir Pandhi) ने 'बिग बॉस 18' का हिस्सा न बनने की भी वजह जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैंने एजिप्ट की एक मूवी की थी। मुझे एजिप्ट की मूवी बिग बॉस से ज्यादा जरूरी लगी। वैसे भी मैं 2-3 साल तक कहीं नहीं जाऊंगा, बस किरदारों पर ध्यान दूंगा।" बता दें कि 'वीर हनुमान' में माहिर पंढी सुग्रीव और बालि का रोल अदा करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article