YRKKH Spoiler 11 July: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में अभिरा अंशुमन संग शादी करने वाली है जिसके सारे इंतजाम अरमान कर रहा है। कृष का नौकर बनने का ढोंग कर अरमान कावेरी को पोद्दार हाउस और कंपनी वापिस लौटाना चाहता है। आज के एपिसोड में क्या होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Jiohotstar
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अभीर से होगी जो कहेगा कि 7 साल बीत चुके हैं क्या किसी के जख्म नहीं भरे। पोद्दार परिवार का कोई भी सदस्य अभीर को आशीर्वाद तो दूर बात भी करेगा। शादी का वेन्यू बदलते हुए अभीर पूरे परिवार को गोएनका हाउस में आने का इन्वाइट देगा। दूसरी तरफ गीतांजली अपना और मायरा समान बांधकर माउंट आबू वापिस जाने का फैसला अरमान को बताएगी क्यूँकि उसे नहीं पसंद बेटी अभिरा के घर जाए।गोएनका हाउस में सभी पहुंचकर अपनी पुरानी यादों के बवंडर में फंस जाएंगे, जिसमें अरमान, अभीर, अभिरा और कियारा हैं।अभिरा अपनी बेटी को मां, नायरा और अक्षरा की तस्वीर दिखाती है। मायरा उसे बताएगी कि अभिरा की तरह उसका बड़ा परिवार है ही नहीं कि तभी वो अपनी तस्वीर फैमली फोटो संग लगा देगी। अरमान उसे तस्वीर हटाने से मना कर देगा दोनों को एक दूजे के करीब देख तान्या गुस्सा हो जाएगी वो ये बात अंशुमन को बताएगी। तान्या कहेगी कि उसे नहीं लग रहा कि अभिरा अंशुमन से शादी करना चाहती है। साथ ही वो शादी की तारीख और वेन्यू बदलने का भी फैसला लेगी लेकिन कृष उसे मना कर देगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आगे सभी घरवाले शादी की तैयारी पसंद और ना पसंद अभिरा से पूछेंगी। इसे देख तान्या गुस्से में चिल्लाते हुए कहेगी कि शादी उसकी भी है। ऐसे में अभिरा कहेगी कि दूसरी शादी में कौन ताम झाम करता है लेकिन अब से सभी की चॉइस तान्या से पूछकर होगी। दूसरी तरफ अरमान अंशुमन और कृष के लिए बैचलर पार्टी देगा। मौके का फायदा उठाते हुए अरमान तिजोरी से कंपनी और घर के पेपर्स ढूँढने की कोशिश करेगा। तभी वो देखेगा कि कृष शराब के नशे में धूत होकर संजय पर हाथ उठा देगा। कृष के सिर पर सिर्फ शराब का नहीं बल्कि घमंड का भी नशा है। कृष सिर्फ यहीं नहीं रुकता वो अरमान को भी खरी खोटी सुनाएगा।
