टीवी मसाला

Shilpa Shinde Romit Raj Love Story: शिल्पा शिंदे के बचपने ने ली रोमित राज के प्यार की बलि... 7 फेरे लेने से पहले ही आई दूरियां

Shilpa Shinde Romit Raj Love Story: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शिल्पा शिंदे आज भी सिंगल हैं। लेकिन बता दें कि एक वक्त ऐसा था जब वह रोमित राज संग सगाई कर चुकी थीं और उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं।

Image

फोटो क्रेडिट- शिल्पा शिंदे/रोमित राज इंस्टाग्राम

Shilpa Shinde Romit Raj Love Story: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शिल्पा शिंदे ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उनका अंगूरी भाभी का किरदार लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया था। डेली सोप के अलावा शिल्पा शिंदे ने रियलिटी टीवी शोज में भी हाथ आजमाए हैं, जिसमें 'बिग बॉस 11' से लेकर 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी 14' तक शामिल है। शिल्पा शिंदे ने अपने करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो 47 वर्ष की उम्र में भी वह सिंगल हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोमित राज संग सगाई की थी और उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। लेकिन फेरे लेने से पहले ही शिल्पा शिंदे ने रिश्ता तोड़ दिया।

6 महीने तक शिल्पा शिंदे और रोमित राज ने किया एक-दूजे को डेट

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और रोमित राज की मुलाकात 'मायका' सीरियल के सेट पर हुई थी। सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में रोमित राज ने अपने और शिल्पा शिंदे के रिलेशनशिप के बारे में कहा था, "हम 'मायका' के सेट पर मिले थे। शिल्पा बहुत अच्छी इंसान हैं। वो बहुत मददगार हैं और मेरे साथ काफी अच्छा बर्ताव भी करती थीं। हमने एक साथ काम करते हुए करीब 6 महीने तक एक-दूजे को डेट किया। मुझे महसूस हुआ कि हम दोनों को शादी करनी चाहिए और उन्हें भी यही लगा।"

आखिर क्यों तोड़ी शिल्पा शिंदे ने रोमित राज संग सगाई

रोमित राज ने इंटरव्यू में बताया था कि सगाई के कुछ वक्त बाद उन्हें ये लगने लगा कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं और हमें शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर हमने शादी की तो ये शायद सफल न हो पाए। रोमित राज ने बताया था कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने ही पहले सगाई तोड़ने की बात की थी। वहीं शिल्पा शिंदे ने ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में सगाई तोड़ने की वजह जाहिर की। शिल्पा शिंदे ने कहा, "मैं उस वक्त बहुत यंग थी और मैं सेटल नहीं होना चाहती थी। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों का कहना था कि ये शादी के लिए बहुत सही उम्र है। बाद में मेरे और रोमित के बीच बात नहीं बनी और हमारा रिश्ता टूट गया।"

रोमित राज संग सगाई तोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे ने दिया था प्यार को एक और मौका

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इंटरव्यू में बताया था कि रोमित राज संग सगाई टूटने के बाद वह एक और रिलेशनशिप में आई थीं। लेकिन उस रिश्ते का अनुभव शिल्पा का अच्छा नहीं रहा। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा था, "सगाई टूटने के बाद मैं एक और रिलेशनशिप में आई। लेकिन वो बुरा अनुभव था। मैंने अपने कान पकड़ लिये और सोच लिया कि मैं रिलेशनशिप से दूर रहूंगी। मुझे एहसास हुआ कि मैं सिंगल ही खुश हूं। मैं हर किसी को जवाबदेह नहीं हो सकती। जब मैं काम कर रही हूं और कोई मुझसे पूछे कि मैं कहां जा रही हूं और क्या कर रही हूं तो मैं उसे जवाब नहीं दे सकती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article