टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में भाविका शर्मा संग हिस्सा लेंगे परम सिंह? अब एक्टर ने खुद बताया सच

GHKKPM Star in Bigg Boss 19: हाल ही में खबर सामने आई है कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के दो लीड कलाकार रह चुके भाविका शर्मा और परम सिंह को 'बिग बॉस 19' ऑफर हुआ है। ये खबर सामने आते ही सभी चौंक गए जिसका सच अब खुद एक्टर ने बताया।

Image

GHKKPM Stars Bigg Boss 19

GHKKPM Star in Bigg Boss 19: पिछले हफ्ते ही सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीवी को 5 साल बाद अलविदा कहा। लगातार खराब गिरती हुई टीआरपी के चलते मेकर्स को शो पर ताला लगाना पड़ा। ऐसे में फैंस को काफी दुख हुआ कि अब उन्हे 'गुम है किसी के प्यार में' कि कहानी देखने को नई मिलेगी। शो में परम सिंह और भाविका शर्मा लीड किरदार थे। कुछ देर पहले खबरें उड़ने लगी कि 'गुम है किसी के प्यार में' के ऑफ एयर होते ही परम और भाविका रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आने वाले हैं।

कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के दो कलाकार भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और परम सिंह (Param Singh) का नाम सामने आया था। बॉलीवुड लाइफ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए परम सिंह ने बताया कि रुमर्स झूठ हैं। परम सिंह इन खबरों पर पहले भी कह चुके हैं कि शो 'बिग बॉस' उनके लिए नहीं बना है। परम सिंह और भाविका शर्मा की जोड़ी को सभी आज भी बहुत याद कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि इन दोनों की जोड़ी को किसी नए सीरियल में कास्ट किया जाए।

खबरें है कि शो अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है। इसी के साथ मेकर्स ने शो का फॉर्मेट बदलते हुए 3 की बजाए 5 महीने का ड्यूरेशन कर दिया है। साथ ही कंटेस्टेंट के पास भी किसी अन्य शख्स को शो से निकालने की पावर होगी। 3 महीने बाद ही मेकर्स जनता को उनके टॉप 6 खिलाडी देंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article