Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 11 April, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा रूही को सरोगेट बनाने पर सवाल उठाती है, लेकिन रूही अपने फैसले पर अड़ी रहती है। दूसरी तरफ अरमान दादीसा के सामने फर्म ज्वॉइन करने स साफ इंकार कर देता है और अपनी मां शिवानी का जिक्र करता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
अभिरा को पार्टनर बनाकर फर्म में लाएगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान पोद्दार फर्म ज्वॉइन करने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन वो दादीसा के सामने शर्त रखता है कि एक तो अभिरा भी फर्म में कदम रखेगी। साथ ही फूफा सा की वजह से अभिरा के करियर में जो रुकावटें आई हैं, उसकी वजह से अभिरा पार्टनर बनकर फर्म में कदम रखेगी। अरमान की इन शर्तों से संजय बंसल का मुंह बन जाता है और वो कावेरी को भड़काने की कोशिश करता है। लेकिन दादीसा इन शर्तों को मानने के लिए तैयार हो जाती हैं।
दादीसा के डर को चुनौती देगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) अरमान और अभिरा के फर्म ज्वॉइन करने पर दादीसा सोचेंगी कि अब फर्म को ऊंचाइयों पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है। दादीसा अभिरा के केबिन में आकर उससे कहेंगी कि मुझे तुम्हारी एक चीज से हमेशा दिक्कत रही है और वो है तुम्हारा नाम। तुमने अपने नाम के आगे पोद्दार कभी नहीं लगाया। इसपर अभिरा कहेगी कि आप डर रही हैं, क्योंकि अब अरमान को भी आपके असली रंग दिख गए हैं और हम दोनों ही फ्री बर्ड्स हैं। आपको डर है कि हम घर छोड़कर चले जाएंगे।
अभिरा के मन में वहम डालेगी कावेरी
कावेरी अभिरा से कहेगी कि अभी तो तुम और अरमान काम कर रहे हो, लेकिन आगे चीजें मुश्किल होने वाली हैं। क्योंकि तुम्हें काम के साथ-साथ परिवार भी देखना होगा। इसपर अभिरा जवाब देगी कि आप चिंता मत कीजिए, मुश्किल काम करना मेरी आदत है।
अभिरा को चुभेंगी विद्या की हरकतें
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या अरमान को जबरदस्ती रोहित का कोट पहनाएगी। इसके बाद वह अरमान को रोहित के केबिन में लेकर जाएगी। एंप्लॉयज से मिल रही वाहवाही पर भी विद्या रोहित को याद करेगी। ये सब अभिरा को पसंद नहीं आएगा और वो कहेगी, "मां अरमान पर दबाव बनाकर सही नहीं कर रही हैं।"
