YRKKH Spoiler 10 October: अभिरा की ढाल बन विद्या से दो-दो हाथ करेगी दादी सा, बीवी की कामयाबी से जलेगा अरमान

YRKKH Spoiler 10 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा की रुही के चलते अभिरा और अरमान को पोद्दार हाउस छोड़कर चले जाएंगे। आज सीरियल में क्या होने वाला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 10 October: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा की विद्या रुही के फैसले पर सहमत होगी और अभिरा को खूनी की बेटी बुलाती है। फिर एक बार विद्या के कड़वे बोल से माधव और उसके बीच महाभारत शुरू हो जाती है। विद्या फैसला सुनाती है की वह अपने बहु बेटे यानी रुही और रोहित संग घर छोड़कर जा रही है। वहीं दूसरी कमरें में बैठ दादी सा यह सब सुन रही होती है लेकिन अब वह जल्द ही इस मसले पर अपना फैसला सुनाने वाली है। आगे अभिरा विद्या को कहती है कि आपको मुझसे परेशानी है तो मैं इस घर को छोड़कर चली जाती हूं, क्यूंकी ये पोद्दार निवास हमसे पहले आप तीनों का है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 October 2024

राजन शाही के सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि विद्या को देख गुस्से से कावेरी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वो रोहित, रुही और विद्या को घर से बाहर निकल जाने को कहती है। दादी सा अभिरा और अरमान को आउट हाउस में रहने के लिए कहती है। कावेरी विद्या को सुनाते हुए कहती है कि चाहे जो भी हुआ लेकिन जो तुम्हारा मकसद था वो पूरा हुआ। वहीं दूसरी तरफ गोएनका हाउस में सुरेखा और मनीष का रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है।

End of Feed