YRKKH Spoiler 10 July: मायरा की मुसीबत को अपने सिर लेंगी अभिरा गीतांजली, शादी में हुई अभीर की एंट्री

YRKKH Spoiler 10 July: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि मायरा पर झूमर गिरने वाला होगा लेकिन अभिरा और गीतांजली मुसीबत को अपने सिर ले लेंगी। दूसरी तरफ शादी में अभीर की एंट्री जो लौट आया है। यहाँ पढ़िए आज 10 जुलाई का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 10 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी दुनिया में धूम मचाते हुए अन्य शोज की हालत टाइट कर रहा है। जबरदस्त कहानी के चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर राज कर रहा है। लीप के बाद की कहानी दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फुल डोज दे रही है। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था मायरा अभिरा संग समय बिताती है और 7 साल पहले लगी चोट पर मरहम भी लगाती है। दूसरी तरफ गीतांजली अभिरा को मायरा से दूर रहने की धमकी देती है। आज 10 जुलाई के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 10 July

Image Source: YRKKH JioHotstar

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो फंक्शन में अभिरा को पोद्दार परिवार से मिलवाने के लिए कहेगी। एक एक कर अभिरा मायरा को घरवालों से मिलवाएगी। तभी वो बताएगी कि मायरा गीतांजली और अरमान की बेटी है। सभी परिवार वालों को मायरा के ऊपर प्यार लुटाते देख अरमान इमोशनल हो जाएगा जो गीतांजली को सभी के बीच में जाने से मना करेगा। मायरा अपनी दादी कावेरी और विद्या को गालों पर पप्पी देगी। आगे जाकर तान्या अभिरा को सलाह देगी कि वो और अंशुमन अब अपना कैलेंडर एक दूजे के साथ शेयर कर लें ताकि दोनों में नजदीकियाँ बढ़ें और अंडरस्टैन्डिंग बने रहे। तभी फंक्शन के दौरान मायरा दो औरतों की बात सुन लेंगी जो एक दूजे से कहते हुए पाएंगी कि अभिरा का पहला पति इस शादी में आया कहीं तमाशा न शुरू कर दे। ये सुनकर मायरा दौड़ी दौड़ी अभिरा के पास जा रही होगी कि अरमान से टकरा जाएगी।

End of Feed