टीवी मसाला

Bade Ache lagte Hain 4 Spoiler: ऋषभ को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लेगा विनायक, पति की सफाई में गवाही देती-देती टूट जाएगी भाग्यश्री

Bade Ache lagte Hain 4 Spoiler: आज रात का एपिसोड तो और भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि विनायक को ऋषभ पर पूरा शक है, वह जानता है कि उसके दामाद का किसी लड़की के साथ चक्कर है, इसका पता लगाने के लिए वह किस हद तक जाएगा । आगे क्या होगा जानने के लिए पढें ये स्पॉइलर

Image

pic source: bade ache lagte hain 4 Instagram fan page

Bade Ache lagte Hain 4 Spoiler: टीवी का खूबसूरत शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ सोनी टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। शो की कहानी बखूबी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस सीजन में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की प्यारी जोड़ी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब होती दिखाई दे रही है। मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ शो का नया एपिसोड आ गया है। पिछले टेलीसकास्ट की बात करें तो आपने देखा विनायक को पुलिस पकड़कर ले जाती है और जेल में बंद कर देती है। हालांकि ऋषभ एक अच्छे दामाद का फर्ज निभाते हुए विनायक को जेल से निकलवा लेता है। आज रात का एपिसोड तो और भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि विनायक को ऋषभ पर पूरा शक है, वह जानता है कि उसके दामाद का किसी लड़की के साथ चक्कर है। आगे क्या होगा जानने के लिए पढें ये स्पॉइलर

गर्लफ्रेंड से मिलने जाएगा ऋषभ

एपिसोड की शुरुआत होती है एक फैमिली फंक्शन से, जहां पर पूरा परिवार साथ बैठा है। तभी ऋषभ के फोन को मैसेज आता है। ऋषभ बहाना लगाकर वहाँ से निकल लेता है। दूसरी तरफ विनायक उसे नोटिस कर रहा होता है, वह देख लेगा कि ऋषभ जरूर कहीं गया है। विनायक ऋषभ का पीछा करता है और वह उस होटल रूम के बाहर पहुँच जाता है जहां पर ऋषभ एक लड़की के साथ है। विनायक अपने बेटे को फोन लगाकर कहता है कि सभी घरवालों को यहां ले आओ। सच्चाई पता लगाने के लिए विनायक कमरे का दरवाजा पीटता है। अंदर से ऋषभ निकलता है और उसके साथ एक लड़की दिखाई देती है। विनायक कहता है कि ये है इस लड़के की सच्चाई ये मेरी बेटी को धोखा दे रहा था। सब हैरानी से ऋषभ की तरफ देखते हैं।

भाग्यश्री बचा लेगी ऋषभ की जान

होटल के कमरें में मामला गरम है और अप्पा ने अपने दामाद का कॉलर पकड़ा हुआ है। तभी भाग्यश्री आती है और अपने पापा को समझाती है। भाग्यश्री तुरंत अपने दिमाग में प्लान बनाती है और कह देती है कि इस लड़की को मैं जानती हूं। ये श्रद्धा है जो हमारे साथ ऑफिस में काम करती है। वह ऑफिस के किसी काम से यहां आई होगी। बात संभल जाती है और सभी इसे सच मान लेते हैं।

ऋषभ-भाग्यश्री के बीच सौदा

ऋषभ घर पर आते ही भाग्यश्री से गुस्सा हो जाता है। वह अप्पा की इस हरकत से नाराज है। वह भाग्य से कहता है कि मैं तुम्हारा गुलाम नहीं हूँ। मेरे साथ ऐसा बर्ताव करने की कोई जरूरत नहीं है । ऋषभ भाग्यश्री को अहसास दिलाता है कि मैं तुम्हारा असली पति नहीं हूं और मैं तुम्हें कुछ भी बताकर नहीं करूंगा। दोनों के बीच खटपट होती है तभी विनायक आ जाता है। अप्पा ऋषभ से अपनी गलती के लिए माफी मांग लेते हैं।

कल का एपिसोड

कल आने वाले एपिसोड में आपको ऋषभ और भाग्यश्री का रोमांस देखने को मिलेगा। क्या दोनों के बीच नजदीकियाँ आ जाएंगी या इनके रास्ते हो जाएंगे अलग आगे क्या होगा जानने के लिए बने रहिए टेली टॉक की वीडियो के साथ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article