YRKKH Spoiler 10 April: रूही को सरोगेट बनाकर माथा पीटेगी अभिरा, ममता का ढोंग रच अरमान की पहचान छीनेगी विद्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 April, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या और बाकी परिवार अरमान को फर्म से जुड़ने के लिए मजबूर करते हैं। वहीं दूसरी ओर विद्या अरमान को रोहित बनाने पर तुल जाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 April, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। वहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऐसे कई महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि रोहित की मौत के लिए अभिरा अरमान और रूही से बात करती है। वहीं दूसरी ओर अभीर पर कियारा का शक बढ़ता जाता है। लेकिन समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

End of Feed