टीवी मसाला

Kapil Sharma Weight Loss: सूखकर कांटा हो गए कपिल शर्मा, दुबला-पतला देख फैंस को सताई इस बीमारी की चिंता

Kapil Sharma Weight Loss Shocked Fans: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में अपने वजन के कारण चर्चा में आ गए हैं। बीते दिन उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक देख फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। कपिल शर्मा का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों ने चिंता जतानी शुरू कर दी।

Image

कपिल शर्मा का ट्रांसफॉर्मेशन देख चिंता में डूबे फैंस

Kapil Sharma Weight Loss Shocked Fans: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कपिल शर्मा को आखिरी बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं इन दिनों कपिल शर्मा 'किस किस को प्यार करूं 2' की तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन करियर से इतर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हाल ही में अपने वजन के कारण काफी सुर्खियों में आ गए हैं। कपिल शर्मा को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक देख फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। कपिल शर्मा को देखते ही फैंस ने चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एयरपोर्ट पर टील को-ऑर्ड सेट में नजर आए। उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजियों को पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन जैसे ही कपिल शर्मा के फोटोज और वीडियोज वायरल हुए, फैंस ने उन्हें देखते ही चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी। कपिल शर्मा को देख कुछ लोगों ने ये तक कह दिया कि कहीं ये किसी बीमारी का शिकार तो नहीं हैं। एक यूजर ने कपिल शर्मा के वीडियो पर लिखा, "इसे कौन सी बीमारी हो गई है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसको एचआईवी हो गया है क्या भाई इतना पतला कैसे हो गया है।" चौथे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, इतना ज्यादा वजन कम हो गया है।"

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का लुक देख जहां एक पक्ष चिंता जता रहा था तो वहीं कुछ लोगों ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, "मेहनत का बेस्ट उदाहरण। कपिल पाजी आपको ढेर सारा प्यार।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कितने ज्यादा फिट लग रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article