Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Funny Memes Viral: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित और शिवानी की मौत हो गई। रोहित के निधन से रूही एक बार फिर से अकेली पड़ गई है और शो की कहानी धीरे-धीरे लव ट्रायएंगल की ओर बढ़ रही है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के करंट ट्रैक पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अब रूही, अभिरा-अरमान की हालत पर फनी मीम भी वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, अब खुद समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी भी इन मीम्स पर मजे लेते नजर आए।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रूही, अरमान और अभिरा की कहानी देखते हुए समृद्धि शुक्ला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक फोटो शेयर की। इन तस्वीरों में जहां दो तोते साथ में नजर आए तो वहीं एक तोता साइड से उन्हें देखता दिखाई दिया। फोटो में तीनों तोते पर अरमान, अभिरा और रूही का नाम लिखा हुआ था। इस मीम को देख शो की रूही यानी गर्विदा साधवानी ने लिखा, "अब मुझे भी मेरा मिट्ठू चाहिए।" इससे इतर रोहित पुरोहित ने तीन गिलास की फोटो शेयर की, जिसमें बीच वाले पर अरमान का नाम लिखा था और बाकी दोनों गिलास पर अरमान और अभिरा का नाम लिखा हुआ था। उनके अलावा गर्विता साधवानी ने भी तीन बत्तख के वीडियो शेयर किये, जिसे उन्होंने अरमान, अभिरा और रूही बताया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की स्टार कास्ट का स्टेटस देखने के बाद फैंस भी पीछे नहीं रुके। उन्होंने शो के करंट ट्रैक पर मीम शेयर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तीन पक्षियों की फोटो शेयर कर लिखा, "चलो इस ट्रेंड में शामिल होते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "थोड़ा लेट हैं, लेकिन हम भी आ गए।"
