YRKKH Spoiler 1 July: पुरानी यादों के बवंडर में खो जाएंगे अरमान अभिरा, बेटे के खातिर फिर झूठ बोलेगी विद्या

YRKKH Spoiler 1 July: टीवी दुनिया का घर घर मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा एक दूजे की छोटी छोटी आदतों का ध्यान रखेंगे। इसी के साथ विद्या झूठ कहेगी कि उसकी आँखों का ऑपरेशन ठीक नहीं हुआ है क्यूँकि अरमान छोड़कर ना चला जाए।

YRKKH Spoiler 1 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी कहानी और कलाकारों की बेहतरीन कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। 7 साल लीप के बाद कहानी मानों दर्शकों के दिल में बस गई है। सभी चाहते हैं कि अलग हुए अरमान और अभिरा का मिलन जल्द से जल्द हो। ऐसे में कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि तूफान के कारण अभिरा, अरमान, अंशुमन और गीतांजली एक छत के नीचे रहते हैं। चारों एक दूजे की मौजूदगी से असहज महसूस करते हैं। गीतांजली इस बात से नाराज है कि अरमान इतने दिन से अपनी एक्स वाइफ अभिरा के साथ रह रहा था। ऐसे में तमाशा आज कहाँ पहुंचा जानिए इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 1 July

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जिसने डिनर में लौकी की सब्जी बनाई है जो अरमान को काफी पसंद है। तभी गीतांजली अरमान से कहेगी कि वो लौकी नहीं खाता उसके लिए कुछ और सब्जी बना देती हूँ। अरमान गीतांजली से कहेगा कि वो सब्जी खा लेगा। गीतांजली अरमान के लिए उसका मन पसंदीदा आचार भी लाती है जिसे जैसे ही अभिरा खाने की कोशिश करेगी तो वो उसे रोक देगा। अरमान कहेगा कि वो ये आचार नहीं खा सकती क्यूँकि अभिरा को आमला से एलर्जी है। दोनों एक आज भी एक दूसरे के बारें में इतना जानते हैं ये देख अंशुमन और गीतांजली हैरान हो जाएंगे। अभिरा और अरमान दोनों अपने पुराने दिन और मीठी यादों को याद करेंगे। खाना खाते खाते अंशुमन की गर्दन में मोच आ जाती है जिसपर अभिरा मरहम लगाएगी।

End of Feed