Munmun Dutta Not Quitting TMKOC: सोनी सब का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले कई हफ्तों से शो जेठलाल, अय्यर और बबीता गायब नजर आ रहे थे। खबरें उड़ने लगी थीं कि तीनों ने शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे में फैंस के बीच खलबली सी मच गई। हर कोई इंटरनेट पर मेकर्स से सवाल करने लगा कि क्या जेठलाल, अय्यर और बबीता सही में शो छोड़कर जा रहे हैं। अब इन सभी उड़ते रुमर्स पर मुनमुन दत्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए वीडियो शेयर किया है, देखिए इस रिपोर्ट में।
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने वीडियो शेयर कर रुमर्स को झूठ बता डाला। वीडियो में मुनमुन शो के सेट पर शूटिंग करती हुई नजर आईं। मुनमुन हर बार कि तरह काफी खूबसूरत नजर आईं। वीडियो को देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। रुमर्स पर भी चुप्पी तोड़ते हुए बबीता ने लिखा 'अफ़वाहें हमेशा सच नहीं होतीं. ' सोशल मीडिया पर ये वीडियो हर जगह जमकर वायरल हो रही है। बात दें कहानी में जेठलाल बिजनेस ट्रिप पर गया हुआ है। बबीता और अय्यर महबलेशर दर्शन करने गए हुए हैं जिसके चलते तीनों ही स्क्रीन से गायब नजर आए।
दिलीप जोशी स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पिछले हफ्ते कई महीनों बाद टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान अपने नाम किया। लोगों को करंट स्टोरी लाइन बेहद ही पसंद आ रही है। शो ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे अन्य शोज को पछाड़ दिया। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि शो कब तक पहले स्थान पर राज करेगा।
