Shweta Tiwari Tagged As Anpadh By Raja Chaudhary: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर लाखों लोगों का दिल जीता। श्वेता तिवारी अक्सर अपने अंदाज के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में श्वेता तिवारी अपने एक्स पति राजा चौधरी की वजह से चर्चा में आ गई हैं। राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने अपने इंटरव्यू में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को 'अनपढ़' बताया। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर ये तक कह दिया कि वह बचपन से चॉल में रही थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने पैसे देखे, उनके तेवर बदल गए। राजा चौधरी ने हिंदी रश को दिये इंटरव्यू में पलक तिवारी के सिलसिले में भी बात की।
राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के बारे में बात करते हुए कहा, "आप कह सकते हैं कि वह ज्यादा कमा रही थी और मैं कम कमा रहा था। मैं भी काम कर रहा था, लेकिन वो कोई मायने नहीं रखता क्या? एक आदमी अपनी पूरी जिंदगी कमाता है। लेकिन जिस दिन औरत पैसे कमाने लगती है, उसे लगता है कि ये उसके पैसे हैं। औरत का पैसा औरत का हो गया। अजीब नाटक है। फिर बातें होंगी कि कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, बराबरी करेंगे। अबे कहां हो बराबरी के लायक? चार रुपये देखकर तुम्हारी नीयत बदल गई।"
राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने बताया कि श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने खुद ज्यादा पढ़ाई नहीं की है। वहीं पलक तिवारी के भविष्य की प्लानिंग भी उन्होंने की थी। राजा ने इस सिलसिले में कहा, "तुमने पैसे देखे नहीं, बचपन से तुमने गरीबी की जिंदगी जी है। चॉल में रहे हो, अचानक से जब पैसे आए तो दिमाग खराब हो जाता है लोगों का। पढ़ाई लिखाई तुमने की नहीं है। अनपढ़ तुम वैसे ही हो। झूठी दुनिया जी रहे हो, तो जब आप काम करने लगते हो तो वो इंसान वही नहीं रहता है।"
