YRKKH Spoiler 1 February: अभिरा के लिए अरमान की लंका में जा घुसेगा रूप, सबूत चुराकर दिलाएगा इंसाफ

YRKKH Spoiler 1 February: समृद्धि शुक्ला स्टारर धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज रूप अभिरा के लिए अरमान के कैबिन से सबूत चुराएगा। वहीं दूसरी तरफ अभीर से शादी करने के लिए कियारा पागल हो जाएगी। अब चारु और अभीर की प्रेम कहानी में कियारा कबाब की हड्डी बनेगी।

YRKKH Spoiler 1 February: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत चारु और अभीर से होती है जो एक दूजे के लिए तड़प रहे हैं। पोद्दार हाउस में जैसे ही चारु अभीर के मैसेज का रिप्लाइ देने वाली होती है तभी दादी सा उसका फोन छिन लेती है। दादी सा अपनी बातों से चारु को अभीर के खिलाफ भड़काना चाह रही हैं। वहीं कियारा घुटनों पर बैठ अभीर को शादी के लिए प्रपोज करती है। हालांकि अभीर शादी करने के लिए मना करता है लेकिन उसे ये कहकर चुप करा देती है कि चारु उससे प्यार नहीं करती। कियारा को अभीर संग जबरदस्ती करता देख अभिरा उसे घर जाने के लिए कहेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 February

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अभिरा की बेगुनाही का सबूत इक्कठा करने रूप भेस बदलकर अरमान के कैबिन में पहुँच जाता है। रूप को अभिरा के ऊपर लगे इल्जाम हटाने के लिए फाइल मिल जाती है। पोद्दार हाउस के बाहर अभिरा और अरमान की मुलाकात होती है, जहां अरमान और फूफा सा उसे कियारा के साथ देखते हैं। अगले दिन सुबह अभिरा पर लगे घुसघोरी का इल्जाम रूप की बदौलत हट जाते हैं। ये देख संजय जहां भड़क जाता है लेकिन अरमान बहुत खुश होगा।

End of Feed