टीवी मसाला

KBC 16: समय रैना ने सरेआम अमिताभ बच्चन को ऑफर की रिश्वत, वीडियो देख लोग बोले- गलत आदमी को बुला लिया...

Kaun Banega Crorepati 16 Samay Raina Offers Bribery To Amitabh Bachchan: टीवी के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना हाल ही में शो का हिस्सा बने, जिन्होंने सरेआम अमिताभ बच्चन को रिश्वत तक ऑफर कर दी।

Image

समय रैना ने सरेआम अमिताभ बच्चन को ऑफर की रिश्वत

Kaun Banega Crorepati 16 Samay Raina Offers Bribery To Amitabh Bachchan: टीवी के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को होस्ट करते हैं जो कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब के साथ-साथ उनसे निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी करते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में हर वीकेंड पर स्पेशल गेस्ट की एंट्री होती है। वहीं इस बार मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और भुवन बाम जैसे सितारे शो पर नजर आएंगे। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें समय रैना (Samay Raina) सरेआम अमिताभ बच्चन को रिश्वत ऑफर करते नजर आए। केबीसी 16 से जुड़ा ये वीडियो देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

समय रैना ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) से जुड़ा वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। समय रैना (Samay Raina), अमिताभ बच्चन से कहते नजर आए कि मैं यहां पर एक ही काम से आया हूं, क्योंकि आपने हमारा एक भी काम नहीं देखा है। अगर आप हमारा काम देख लेते तो लाइफलाइन सोनी वालों को लगी होती। समय रैना ने अमिताभ बच्चन को रिश्वत ऑफर करते हुए कहा, "सर हम 50-50 कर सकते हैं क्या?" इसपर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया कि ये ऑप्शन ही नहीं है। वहीं समय रैना ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "सर आप हमें जवाब दे दो, हम रकम 50-50 कर लेते हैं।"

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन ने समय रैना (Samay Raina) से पूछा, "क्या ऐसा कभी हुआ है कि आपने कोई जोक क्रैक किया हो और कोई हंसा न हो?" इसपर समय रैना ने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि आपने ये सवाल मुझसे ही क्यों किया, यहां और भी तो थे। खैर रही होगी मुझमें भी कोई बात, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। केबीसी 16 से जुड़ा समय रैना का वीडियो देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "गलत आदमी को बुला लिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "समय का समय नहीं, दौर चल रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "समय क्लीन कॉमेडी भी करता है, लेटेंट ने जबरदस्ती बदनाम किया हुआ है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article