टीवी मसाला

YRKKH फेम शहजादा धामी ने खोली राजन शाही की पोल-पट्टी, नए अरमान के लिए भी कही बड़ी बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shehzada Dhami Reveals Shocking Things About Rajan Shahi: टीवी के चर्चित एक्टर शहजादा धामी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से निकाले जाने की वजह अब शहजादा धामी ने सबके सामने बताई है। यहां तक कि राजन शाही को लेकर भी हैरान करने वाली बातें कहीं।

Image

शहजादा धामी ने राजन शाही की खोली पोल-पट्टी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shehzada Dhami Reveals Shocking Things About Rajan Shahi: स्टार प्लस के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शहजादा धामी के कारण काफी चर्चा में बना हुआ है, जिन्होंने शो में अरमान का रोल अदा किया था। शहजादा धामी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो पर उनके साथ हुई बदतमीजी के बारे में बात की। इतना ही नहीं, शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने राजन शाही के बारे में भी हैरान करने वाली चीजें जाहिर कीं, साथ ही रोहित पुरोहित के लिए भी मैसेज दिया।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने बताया कि राजन शाही ने उनकी परवरिश पर कमेंट किया था, जिससे उन्हें बहुत तकलीफ पहुंची थी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर के बारे में बाद करते हुए शहजादा धामी ने कहा, "मेरे पापा नहीं हैं। उनके निधन के बाद मेरी मां ने ही मेरी परवरिश की। मुझे बहुत बुरा लगा, जब उन्होंने मेरी परवरिश पर सवाल उठाया। मैं इस सोच में पड़ गया कि आखिर मैंने किया क्या है जो इन्होंने मेरी परवरिश पर ही सवाल खड़ा कर दिया?" शहजादा धामी ने बताया कि उन्हें राजन शाही से ऐसा करने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।

रोहित पुरोहित के लिए कही ये बात

शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के रोहित पुरोहित के लिए भी बड़ी बात कही। उन्होंने एक्टर को मैसेज देते हुए कहा, "उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके लिए भी मैं ये कहूंगा कि ठीक है, तुम्हें मिला है मौका भाई, तुम करो। हर एक्टर काम करने आता है, मेहनत करने आता है, तुम भी मेहनत करो। हर चीज हासिल हो जाती है। मैंने बड़ी मेहनत से ये 120 एपिसोड में अरमान पोद्दार का एक फ्रेम खड़ा किया था, एक इमारत खड़ी की थी जो ढह गई। वो टीवी का बेस्ट कैरेक्टर है अभी, अरमान जो मैंने प्ले किया है। मैं गर्व से ये बात कह रहा हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article