टीवी मसाला

YRKKH: शहजादा धामी ने रोते-रोते बताई सेट की सच्चाई, कहा "डायरेक्टर ने उड़ा देने की धमकी दी थी"

Shehzada Dhami recalls being mistreated on the set of YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला को रातों-रात सेट से बाहर निकाल दिया गया था। अब शहजादा धामी ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने नहीं, बल्कि शो के निर्देशक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

Image

Shehzada Dhami recalls being mistreated on the set of YRKKH

Shehzada Dhami recalls being mistreated on the set of YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला को रातों-रात सेट से बाहर निकाल दिया गया था। अब काफी समय के बाद शहजादा धामीने आखिरकार इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है कि उन्हें समृद्धि शुक्ला स्टारर शो से रातों-रात क्यों निकाल दिया गया। मार्च 2024 में, राजन शाही और उनकी टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने शो में अपने कार्यकाल के दौरान शहजादा धामी के गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण उन्हें निकाल दिया था। अब शहजादा धामी ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने नहीं, बल्कि शो के निर्देशक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में, शहजादा धामी ने उस समय को याद किया जब कलाकार महाबलेश्वर में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें शूटिंग शुरू करने से पहले अपने निर्देशक के पास गए, वहाँ उन्होंने उनको हैलो बोल लेकिन निर्देशक ने पलटकर कहा कि उनके पास करने के लिए 36 काम हैं और उनके पास ऐसी चीजों के लिए समय नहीं है। शहजादा ने कहा कि वे इस व्यवहार से हैरान थे। शहजादा ने यह भी याद किया कि कैसे निर्देशक आए और उन पर चिल्लाए। निर्देशक ने कहा कि मैं केवल एक बार कॉल करूंगा।

शहजादा धामी ने यह भी बताया कि कैसे पूरा क्रू उन्हें बदतमीजी से संबोधित करता था। इन सभी घटनाओं को याद करते हुए, शहजादा रो पड़े और बताया कि कैसे उन्होंने हर चीज को चुपचाप सहने की पूरी कोशिश की। बता दें कि अब शहजाद धामी यह रिश्ता क्या कहलाता शो का हिस्सा नहीं हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article