Exclusive: समृद्धि शुक्ला ने रोहित पुरोहित और शीना बजाज को दी माता-पिता बनने की बधाई, कहा 'इंतजार नहीं हो...'

Samridhii Shukla Congratulate Rohit Purohit: टीवी कपल रोहित पुरोहित और शीना बजाज के घर लड़के ने जन्म लिया। ऐसे में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित की को स्टार समृद्धि शुक्ला का रिएक्शन सामने आया है। टेली टॉक संग हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में समृद्धि ने कपल के माता-पिता बनने की खुशी जताई।

Samridhii Shukla Congratulate Rohit Purohit: कल 15 सितंबर का दिन एक्टर रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज के लिए काफी खास था। जी हाँ, कल शीना और रोहित एक बेटे के पिता बने। खुद सोशल मीडिया पर कपल ने अपने बेटे के आने की खुशखबरी फैंस को दी। फैंस और टीवी के कई सेलेब्स शीना और रोहित को माता-पिता बनने की बधाई देते हुए नजर आए। अब हाल ही में खुशी के मौके पर समृद्धि शुक्ला ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान को-एक्टर रोहित पुरोहित को पिता बनने की बधाई दी।

YRKKH

Image Source: Samridhii Shukla & Rohit Purohit Instagram

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) ने कहा, 'कल हम सब सेट पर थे , और हमें सोशल मीडिया के जरिए ही से रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और शीना बजाज (Sheena Bajaj) के बच्चे की खबर के बारे में पता चला। यह बहुत अच्छी खबर थी। रोहित ब्रेक पर थे क्योंकि उन्होंने छुट्टी ले ली थी। हम सभी बच्चे और माँ की सुरक्षा की दुआ कर रहे थे। हम बहुत खुश हैं कि बहुत अच्छे से सब कुछ हो गया । हम नए माता-पिता के रूप में उनके सफर को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगी और मैं अभी से बच्चे के लिए गिफ्ट ढूंढ रही हूं। उम्मीद है कि मुझे कुछ अच्छा मिल जाएगा।'

End of Feed