Exclusive Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 अपने टेलिकास्ट के साथ फैंस के बीच पॉपुलर होता जा रहा है। शो में रोजाना कोई न कोई हंगामा देखने को मिल ही जाता है। पिछले हफ्ते शो में पहला एविक्शन हुआ। जिसमें घर की दो हसीनाएं घर से बेघर हुई। नतालिया जेनेस्कोवेक( Natalia Janoszek) और नगमा मिराजकर। शो से जाने के बाद नतालिया ने घर के अंदर के राज खोले। हाल ही में नतालिया ने ज़ूम के साथ बातचीत में घर के अंदर चल रही बातें बताई। उन्होंने इस कंटेस्टेंट को अपना सबसे अच्छा दोस्त कहा।
नतालिया जेनेस्कोवेक( Natalia Janoszek) ने घर के अंदर तान्या मित्तल( Tanya Mittal) को अपनी सच्ची दोस्त बताया। ज़ूम के साथ एक खास बातचीत में, नतालिया ने बिग बॉस के घर में तान्या को अपनी सच्ची दोस्त बताया और कहा, "मेरी सच्ची दोस्त निश्चित रूप से तान्या ही होंगी। मुझे पता है कि लोग उन्हें बहुत जज करते हैं। उनसे नफरत करने वाले तो बहुत हैं, लेकिन साथ ही बहुत से लोग उनसे प्यार भी करते हैं। वही एक थीं जो हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाती थीं, मेरा साथ देती थीं। लोग कहते हैं कि लोगों के बारे में उनकी सोच अलग है, और मुझे लगता है कि उनका दिल भी अच्छा है। नतालिया ने तान्या के साथ अपनी बान्डिंग को हाईलाइट किया।
जब उनसे पूछा गया कि घर के अंदर प्ले बॉय का टैग किसे देना चाहती हैं, तो नतालिया ने जवाब दिया 'बसीर अली'। उनका कहना है कि बसीर अली घर के अंदर शर्टलेस होकर घूमते हैं, वह घर के प्ले बॉय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बसीर अली ( Baseer Ali) अच्छे लड़के हैं। वह लाइफ में उनके साथ डेट पर जाना चाहती है। बताते चले कि बिग बॉस 19 के घर में नतालिया और मृदुल तिवारी की बान्डिंग देखने को मिली थी।
