टीवी मसाला

YRKKH: समृद्धि शुक्ला संग रोमांस देख जल-भुन जाती हैं रोहित पुरोहित की पत्नी, एक्टर ने बताई अंदर की बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit Reveals Wife Reaction On His Romantic Scene: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी को शो में खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब रोहित पुरोहित ने उनके रोमांटिक सीन पर पत्नी शीना बजाज का रिएक्शन साझा किया है।

Image

रोहित पुरोहित के रोमांटिक सीन पर ऐसा होता है पत्नी का रिएक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit Reveals Wife Reaction On His Romantic Scene: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं, जिनकी जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आती है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई रोमांटिक सीन भी देखने को मिले, जिसमें उनकी केमिस्ट्री तारीफ के लायक रही। वहीं अब रोहित पुरोहित ने उनके और समृद्धि शुक्ला के रोमांटिक सीन पर पत्नी शीना बजाज का रिएक्शन साझा किया है।

दरअसल, टेली मसाला संग इंटरव्यू के दौरान रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) से सवाल किया गया कि क्या उनकी पत्नी शीना बजाज समृद्धि शुक्ला संग रोमांटिक सीन देखकर जलन महसूस करती हैं या नहीं। इसपर रोहित पुरोहित ने सारी बातें खोलकर रख दीं। एक्टर ने कहा, "शीना को कभी भी इन चीजों से जलन नहीं होती है। वह हमेशा मुझे बताती है कि मैं और बेहतर कैसे कर सकता हूं और कहां, किस सीन में कमी रह गई।" रोहित पुरोहित ने बताया कि जब भी शीना को उनका रोमांटिक सीन पसंद आता है तो वह अपने फोन का कैमरा तैयार रखती हैं और वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर मेरी तारीफ करती हैं।

रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) यहीं नहीं रुके। उन्होंने पत्नी शीना बजाज के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जब टीवी पर मेरा कुछ ज्यादा ही क्लोज रोमांटिक सीन आता है तो शीना कुछ कहती नहीं हैं, लेकिन मुझे किक जरूर मारती हैं। हालांकि ये चीज भी मजाक में होती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article