Ankit Gupta Mistakenly Confirms That He Is In Relationship: टीवी के चर्चित एक्टर अंकित गुप्ता जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अंकित गुप्ता 'माटी से बंधी डोर' में नजर आएंगे, जो कि स्टार प्लस पर 'इमली' को रिप्लेस करने वाला है। अंकित गुप्ता इस शो में एक्ट्रेस रुतुजा बागवे के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। अपने अपकमिंग सो के सिलसिले में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने इंटरव्यू दिया। लेकिन इस इंटरव्यू में वह गलती से बता बैठे कि वह सिंगल नहीं रहे हैं। अंकित गुप्ता की इस बात ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
टेली मसाला संग इंटरव्यू के दौरान अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने बताया कि उन्हें अफवाहें सुनने को मिलीं कि वह 'माटी से बंधी डोर' को-स्टार रुतुजा बागवे को डेट कर रहे हैं। अंकित गुप्ता ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "ये सबसे अटपटी बात मुझे मेरे बारे में सुनने को मिली। मेरे पास उनका नंबर भी नहीं है। मैं रुतुजा के साथ कैसे रिलेशनशिप में हो सकता हूं, जबकि मैं पहले से ही रिलेशनशिप...।" अंकित गुप्ता इंटरव्यू के दौरान रिलेशनशिप पर आकर रुक गए और आगे उन्होंने बात पलट दी।
रिलेशनशिप को लेकर आए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने गलती से ही सही, लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी संग अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों की केमिस्ट्री तारीफ के लायक होती है। हालांकि दोनों ने अभी तक जमाने को कंफर्म नहीं किया है। कुछ वक्त पहले अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की शादी की खबर भी सामने आई थी कि दोनों दिसंबर तक फेरे ले सकते हैं। लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी ने इन अफवाहों को झूठा बताया।
