टीवी मसाला

YRKKH: अभिरा-अरमान की शादी से पहले होगी रोहित की मौत! बातों-बातों में ही सच बता गए रोमित राज

Romit Raaj Breaks Silence On Rohit Character Dying In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर खबर थी कि शो में रोहित का किरदार मरने वाला है और रोमित राज को अचानक शो छोड़ना पड़ेगा। इन सभी अफवाहों पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी रोहित की मौत?

Romit Raaj Breaks Silence On Rohit Character Dying In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी पर सबसे लंबे वक्त तक चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अभिरा और अमरान की शादी की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन शो को लेकर लगातार ये खबर आ रही है कि अभिरा और अरमान की शादी से पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित की मौत हो जाएगी और अरमान को रूही से शादी करनी पड़ेगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर ये भी बात कही गई कि रोमित राज (Romit Raaj) को शो को अलविदा कहना पड़ सकता है। इन सभी अफवाहों पर अब खुद रोमित राज ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर बताया कि ये बात सच है भी या नहीं।

रोमित राज (Romit Raaj) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से रोहित के किरदार की छुट्टी होने की खबर पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे इस ट्रैक के बारे में कुछ नहीं पता। असल में आज इतने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हो गए हैं कि लोग कई बार खुद से ही स्टोरीज बनाकर उसे पब्लिश करते रहते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दर्शक पसंद करते हैं तो लोग अगर झूठी खबर भी लगाते हैं तो भी उसपर लाखों व्यूज आते हैं। लेकिन मुझे ऐसे किसी भी ट्रैक के बारे में कुछ नहीं पता। ना तो इस ट्रैक को लेकर कोई वार्तालाप हमारे बीच हुआ है। अगर ऐसा कुछ होता भी है तो मुझे पता नहीं। अक्सर मेकर्स और क्रिएटर ट्रैक के बारे में हमें बता देते हैं, लेकिन अभी तक मुझे तो ऐसा कुछ भी नहीं पता चला।"

बता दें कि रोमित राज (Romit Raaj) ने कुछ ही दिनों पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एंट्री की थी। वहीं जब से खबर आई है कि शो में रोहित की मौत हो जाएगी, तब से दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article