टीवी मसाला

YRKKH फेम Mohsin Khan को आया था हार्ट अटैक, 32 साल की उम्र हुए फैटी लीवर के शिकार

Mohsin Khan Suffered Heart Attack: टीवी एक्टर मोहसिन खान ने हाल ही में अपने से जुड़ा एक खुलासा किया है की कुछ समय पहल एक्टर को माइल्ड हार्ट अटैक आया था। साथ ही 32 साल की उम्र में वह फैटी लीवर का भी शिकार हुए पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Mohsin Khan Sufferd From Mild Heart Attack

Mohsin Khan Suffered Heart Attack: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर मोहसीन खान अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं एक्टर ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर पहचान भी बनाई जिसे आज तक कोई मिटा नहीं सका। हाल ही में एक्टर ने इंटरव्यू में दिया जिसमें उन्होंने बताया की कुछ समय पहले उन्हे हार्ट अटैक आया था सिर्फ यही नहीं वह एक गंभीर बिमारी से भी जूझ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए मोहसिन खान के खुलासे से जुड़ी पूरे खबर।

पिंकवीला से बात करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने बताया की आखिर क्यूँ इतने समय से उन्होंने टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें फैटी लीवर की समस्या थी और पिछले साल उन्हें हल्का दिल का दौरा भी पड़ा था। यह फैंस के लिए एक शाकींग खबर है एक्टर को लेकर क्यूँ मोहसिन ने ऐसा कुछ अब तक खुलासा नहीं किया था। एक्टर ने यह भी बताया की उन्होंने अब तक यह बात किसी को भी नहीं बताई थी क्यूँकी यह एक बुरा दौर था।

टीवी एक्टर आगे बताते हैं कि कि इसके लिए उन्होंने 2-3 अस्पताल बदले लेकिन अब सब कुछ बहुत अच्छा है। अब वह ठीक हैं। यह सब कुछ नींद के पैटर्न में गड़बड़ी के कारण हुआ होगा और फैटी लीवर उन लोगों को भी होता है जो शराब नहीं पीते हैं। बात दें एक्टर मोहसिन खान आखरी बार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ही नजर आए थे इसके बाद सिर्फ म्यूजिक वीडियो में उन्हे देखा गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article