टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस हैंडसम हंक की झोली में गिरा हर्षद-प्रणाली का शो, लीड एक्टर बनकर मारेगा एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Makers Approach Randeep Rai: टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारी कर रहे हैं। वहीं लीड एक्टर के लिए अब रणदीप राय का नाम सामने आया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धांसू एंट्री मारेगा ये हैंडसम हंक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Makers Approach Randeep Rai: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसमें लीप लाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने लीड एक्टर के लिए तलाश भी शुरू कर दी थी और इन सबके बीच 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के रणदीप राय (Randeep Rai) का नाम सामने आ रहा है।

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लिए रणदीप राय (Randeep Rai) को अप्रोच किया गया है। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े करीबी सूत्र ने कहा, "रणदीप राय के नाम पर मेकर्स ने चर्चा तो की है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है। प्रोडक्शन हाउस लोगों के ऑडिशन लेने में व्यस्त है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए रणदीप राय का ऑडिशन और मॉक शूट होना अभी भी बाकी है, लीड एक्टर के लिए उनके नाम विचार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में चीजें साफ हो जाएंगी।"

बता दें कि रणदीप राय (Randeep Rai) का नाम एकता कपूर के अपकमिंग शो के लिए भी सामने आया है। हालांकि दोनों ही मामलों पर एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की बात करें तो रणदीप राय से पहले फहमान खान, शहीर शेख और करण कुंद्रा का नाम भी सामने आया था। हालांकि अब यह देखना मजेदार होगा कि किसकी झोली में शो गिरता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article