टीवी मसाला

YRKKH में आएगा जबरदस्त मोड़, लीप के लिए इस स्टार का पत्ता काटेंगे मेकर्स

YRKKH Leap : बता दें कि अक्षरा अभिमन्यु की शादी के बाद सारा परिवार हसीं खुशी रहेगा और कुछ दिन बाद ही अभिमन्यु की कार एक्सीडेंट से मौत हो जाएगी। शो की स्टार कास्ट को बदल दिया जाएगा और कहानी अबीर के सिरे से शुरू होगी।

Image

YRKKH

YRKKH Leap : टीवी का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। वहीं मेकर्स अब शो में जल्द ही लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। रिपोर्ट्स की माने तो अगले महीने नवंबर में शो की स्टार कास्ट को बदल दिया जाएगा और कहानी अबीर के सिरे से शुरू होगी। इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है कि लीड स्टारकास्ट का रोल खत्म करना होगा। बताया जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु का किरदार पहले खत्म किया जाएगा जिसके बाद कहानी में लीप आएगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में इन दिनों शादी का माहौल है अक्षरा और अभिमन्यु दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं कहानी में एक बार खुशियां आएगी जिसे हैप्पी एंडिंग देखकर मेकर्स कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अक्षरा अभिमन्यु की शादी के बाद सारा परिवार हसीं खुशी रहेगा और कुछ दिन बाद ही अभिमन्यु की कार एक्सीडेंट से मौत हो जाएगी। अभिमन्यु और अबीर कार से कहीं जा रहे होंगे जहां दोनों की कार का एक्सीडेंट हो जाएगा। इसके बाद कहानी अबीर के सिरे से शुरू होगी।

बता दें कि प्रणाली राठौड़( Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopra) ने शो के लीप को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। शो की स्टारकास्ट ने अभी लीप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article