Rajan Shahi Says YRKKH Were Never No. 1 During Harshad Chopda-Pranali Rathod: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से टीवी पर राज कर रहा है। शो में इस वक्त चौथी पीढ़ी चल रही है, जिसमें रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। इससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ ने मुख्य भूमिका अदा की थी। उस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन हाल ही में राजन शाही (Rajan Shahi) ने इंटरव्यू में कहा कि उस दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कभी नंबर 1 बन ही नहीं पाया। राजन शाही ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में ये भी बताया कि हर्षद चोपड़ा हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: Harshad Chopda को बुरे वक्त में अकेला छोड़ गए थे चाहने वाले, एक्टर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया हिंट
राजन शाही (Rajan Shahi) ने बताया कि हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) "बिदाई' के वक्त से उनके साथ काम करना चाहते थे। राजन शाही ने इस सिलसिले में कहा, "हर्षद की मुझे यही लाइंस थीं जब वो मुझे मिला, 'सर मैं बिदाई से आपके पीछे पड़ा हूं और मुझे आपके साथ काम करना है। सर मेरी जिंदगी में कभी नंबर 1 शो नहीं आया। मुझे एक नंबर 1 शो में काम करना है, मैंने हिट शो दिये हैं, कल्ट शोज हैं, लेकिन नंबर 1 कोई नहीं बना।' लेकिन दुख की बात यह है कि हर्षद और प्रणाली के दौरान हम कभी नंबर 1 बने ही नहीं।"
राजन शाही (Rajan Shahi) ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "डेढ़ साल बाद रोहित पुरोहित के साथ हम फिर से नंबर 1 पर आ गए। वो (हर्षद चोपड़ा) नंबर 2 या नंबर 3 पर आते बेचारे, लेकिन हां वो अच्छा इंसान है। युनिट के लिए खाना मंगवा रहा है। पेटीज मंगवा रहा है, लेकिन हां हमारे बीच कुछ मतभेद थे।"
