Aditi Sharma Heads For Divorce Post 4 Months Of Secret Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अदिति शर्मा इन दिनों 'अपोलीना' में नजर आ रही हैं। लेकिन करियर से इतर हाल ही में अदिति शर्मा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने बीते साल नवंबर में अभिनीत कौशिक संग शादी रचाई थी, लेकिन अब वो शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। हैरत की बात तो यह है कि अदिति शर्मा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा है। उनके पति अभिनीत कौशिक ने अदिति शर्मा पर को-स्टार संग अफेयर का आरोप लगाया है।
अभिनीत कौशिक और उनके वकील राकेश शेट्टी ने इंडिया फोरम संग बातचीत में बताया कि वह और अदिति शर्मा (Aditi Sharma) काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे और दोनों सालों तक लिव-इन में भी रह चुके हैं। अभिनीत कौशिक के वकील ने इस सिलसिले में का, "अभिनीत कौशिक और अदिति शर्मा ने बीते साल 12 नवंबर को शादी की थी, जो कि बहुत चोरी-छुपे हुई थी। दोनों ने गोरेगांव वाले घर में शादी की और 5 बीएचके का जोड़ी अपार्टमेंट भी किराये पर लिया, जहां वे 6 महीने पहले साथ रहे थे।" बता दें कि अभिनीत कौशिक और उनके वकील ने शादी की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
राकेश शेट्टी ने अभिनीत कौशिक और अदिति शर्मा (Aditi Sharma) के रिश्ते के बारे में कहा, "चीजें बहुत ठीक चल रही थीं, अदिति ने अभिनीत को बाइक भी तोहफे में दी। खतरों के खिलाड़ी के दौरान अभिनीत उनके साथ रहने गए थे, लेकिन किसी को भी उनकी शादी के बारे में नहीं पता था।" वहीं अभिनीत कौशिक ने बताया कि अदिति शर्मा शादी का खुलासा करने के लिए मना किया था, क्योंकि इससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके करियर पर असर पड़ता।
अभिनीत कौशिक ने अदिति शर्मा (Aditi Sharma) संग रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा, "हम रिलेशनशिप में थे और लिव-इन में थे। उनके को-स्टार्स हमारे बारे में जानते थे। लेकिन मैं उनके मैनेजर के तौर पर सबके सामने आता था और मैं असल में उनका काम, मीटिंग्स, इंस्टाग्राम, कोलाब्स और बाकी चीजें देखता था। हमने बीते साल शादी रचाई।" अभिनीत कौशिक ने इंडिया फोरम संग बातचीत में बताया कि अदिति शर्मा अपने 'अपोलीना' को-स्टार समर्थ्य गुप्ता को डेट कर रही थीं। अभिनीत कौशिक के वकील ने इस बारे में कहा, "अभिनीत ने जब उन दोनों को साथ में पकड़ा, तब चीजें गलत मोड़ लेना शुरू हुईं। हम अदिति के घर गए और बात करने की कोशिश की। लेकिन अदिति ने कहा कि ये शादी वैध नहीं है और हम सिर्फ मोक ट्रायल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मांग करनी शुरू कर दीं कि हमें अलग होना है और 25 लाख रुपये चाहिए।"
अभिनीत कौशिक के वकील ने बताया कि पति की गैर मौजूदगी में अदिति शर्मा के को-स्टार समर्थ्य गुप्ता उनके घर आते थे। वकील के मुताबिक, मामले में पुलिस ने भी दखलअंदाजी दी और मारा-मारी भी हो गई। अदिति शर्मा के पिता ने अभिनीत को थप्पड़ मारा, वहीं बीच-बचाव में एक्ट्रेस को भी लग गई।
