YRKKH फेम राहुल शर्मा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सड़क हादसे में हुई परिवार के सदस्य की मौत; भावुक दिखे एक्टर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rahul Sharma Nephew Dies In Road Accident: टीवी के पॉपुलर एक्टर राहुल शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, राहुल शर्मा के भतीजे का निधन हो गया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rahul Sharma Nephew Dies In Road Accident: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अंशुमान का किरदार अदा कर सबका दिल जीतने वाले राहुल शर्मा हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। राहुल शर्मा और उनके परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। एक्टर ने बताया कि बीते 19 मार्च को उनके भतीजे श्रेयांश शर्मा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने वीडियो में बताया कि जब उन्होंने अपने भतीजे के शव को देखा तो वह अंदर से टूट गए। राहुल शर्मा ने वीडियो साझा कर अपने फैंस को भी गाड़ी ठीक से चलाने की सलाह दी। एक्टर ने बताया कि इस हादसे से पूरा परिवार शोक में है।

rahul sharma

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने अपने वीडियो के शुरुआत में बताया कि ये उनके लिए बताना बहुत जरूरी है। राहुल शर्मा ने कहा, "19 मार्च के दिन जो घटना हुई, उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। 19 मार्च को आईआईटी मुंबई के कुछ छात्र लोनावला घूमने निकले, सनराइज देखकर वापस लौट रहे थे। एक आम घटना थी, जो हर जगह होती है जब हम लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने जाते हैं। लेकिन जो उसके बाद हुआ, वो बिल्कुल भी आम नहीं था। तीन कार थी, जो उसमें से सबसे आगे वाली कार थी। उसका हादसा हुआ और उसमें मौजूद लोगों की मौत हो गई। उसमें मेरा भतीजा श्रेयांश शर्मा और दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो जाती है। कॉल आती है और मैं अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा। जो दूरी थी वो बहुत मुश्किल लगी उस दिन। उससे ज्यादा मुश्किल कार से अस्पताल जाने का सफर था।"

End of Feed