Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में जल्द जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। लीप के बाद अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी खत्म हो जाएगी। अभिमन्यु और अक्षरा की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। अभिनव की मौत के बाद अक्षरा अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला करती है। वो अपने बेटे अभीर के लिए अभिमन्यु से फिर से शादी करने का फैसला करती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (Credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Thank You For Coming Box Office Collection: दूसरे दिन भूमि पेडनेकर की फिल्म का चला जादू, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़
शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी तैयारियां चल रही है। अभि- अक्षु की शादी के ट्रैक से उनके फैंस बेहद खुश है। लेकिन जेनरेशन लीप आने के बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ इस शो को छोड़ देंगे। मेकर्स के नए प्रोमो ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।
क्या अभिमन्यु की होगी मौत
शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अक्षरा कोर्ट रूम में अभिमन्यु और अभीर के आने का इंतजार कर रही होती है। इधर अभिमन्यु अभीर के साथ गाड़ी में बैठकर कोर्ट मैरिज के लिए निकलता है। अभिमन्यु की कार का एक्सीडेंट हो जाता है। वहीं, दूसरी तरफ अक्षरा के हाथों से अभिमन्यु और अभीर का फोटो फ्रेम गिर जाता है। इस प्रोमो के बाद कहा जा रहा है कि हर्षद शो छोड़ देंगे। प्रणाली को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, शो में बतौर लीड एक्टर बड़े अच्छे लगते हैं 2 के रणदीप राय नजर आ सकते हैं।
