बॉलीवुड

Thank You For Coming Box Office Collection: दूसरे दिन भूमि पेडनेकर की फिल्म का चला जादू, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 8, 2023, 11:26 AM IST

Thank You For Coming Box Office Collection Day 2: भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म थैंक फॉर यू कमिंग बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी। लेकिन शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

Image

Thank You For Coming Box Office Collection (Credit pic: Instagram)

Thank You For Coming Box Office Collection Day 2: भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में भूमि के साथ शहनाज गिल, शिबानी बेदी, कुशा कपिला और डॉली सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी महिलाओं के सेक्सुअल डिजायर पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करन बुलानी ने किया है। फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत मिली थी।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1. 02 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जंप देखने को मिला है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1. 40 करोड़ की कमाई की है।

जानें थैंक यू फॉर कमिंग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने कुल मिलाकर 2.56 करोड़ का बिजनेस किया है। शनिवार को सिनेमाघरों में 21.64 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। थैंक यू फॉर कमिंग अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज को कड़ी टक्कर दे रही है। मिशन रानीगंज ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 2.8 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा सनी देओल के बेटे राजवीर की दोनों भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि द लेडी किलर और मेरी पत्नी के रीमेक में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article