टीवी मसाला

Disha Parmar का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए यूजर्स, डिलीवरी के 17 दिनों बाद ही शेप में दिखीं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 8, 2023, 01:29 PM IST

Disha Parmar Shocking Transformation: दिशा परमार ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपने मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस डिलीवरी के 17 दिनों दिनों बाद ही शेप में आ गईं। एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है।

Image

Disha Parmar (credit Pic: Instagram)

Disha Parmar Shocking Transformation: बड़े अच्छे लगते हैं फेम दिशा परमार टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म के बाद अपनी पहली फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। एक्ट्रेस अपनी डिलीवरी के 17 दिनों बाद ही शेप में आ गई हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस जिम वेयर में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी सेल्फी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 17 दिनों बाद।

दिशा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

दिशा और राहुल वैद्य अपनी बेटी के साथ हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं। राहुल ने कहा था कि उन्होंने कभी भी अपना फर्स्ट बेबी प्लान नहीं किया था। ये उनके लिए भगवान का आशीर्वाद है। मैं हमेशा से चाहता था कि मेरे घर बेटी ही आए। मैं एक पल के लिए उससे दूर नहीं हो पाता हूं। राहुल और दिशा अपनी नई जर्नी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। दिशा से पहले किश्वर मर्चेंट भी अपनी वेटलॉस जर्नी शेयर कर चुकी हैं। किश्वर ने बताया था कि उन्होंने 5 महीने में 8 किलो वजन कम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article