टीवी मसाला

YRKHH Promo: अक्षरा की खुशियों को लगेगा ग्रहण, अभिमन्यु और अभीर की होगी कार एक्सीडेंट में मौत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 8, 2023, 12:49 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है। शो में जहां एक तरफ अभिमन्यु और अक्षरा अपने रिश्ते की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु और अभीर का एक्सीडेंट हो गया है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (Credit Pic: Instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो में जल्द जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। लीप के बाद अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी खत्म हो जाएगी। अभिमन्यु और अक्षरा की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। अभिनव की मौत के बाद अक्षरा अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला करती है। वो अपने बेटे अभीर के लिए अभिमन्यु से फिर से शादी करने का फैसला करती है।

शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी तैयारियां चल रही है। अभि- अक्षु की शादी के ट्रैक से उनके फैंस बेहद खुश है। लेकिन जेनरेशन लीप आने के बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ इस शो को छोड़ देंगे। मेकर्स के नए प्रोमो ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।

क्या अभिमन्यु की होगी मौत

शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अक्षरा कोर्ट रूम में अभिमन्यु और अभीर के आने का इंतजार कर रही होती है। इधर अभिमन्यु अभीर के साथ गाड़ी में बैठकर कोर्ट मैरिज के लिए निकलता है। अभिमन्यु की कार का एक्सीडेंट हो जाता है। वहीं, दूसरी तरफ अक्षरा के हाथों से अभिमन्यु और अभीर का फोटो फ्रेम गिर जाता है। इस प्रोमो के बाद कहा जा रहा है कि हर्षद शो छोड़ देंगे। प्रणाली को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, शो में बतौर लीड एक्टर बड़े अच्छे लगते हैं 2 के रणदीप राय नजर आ सकते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article