YRKKH से शहजादा-प्रतीक्षा को निकालने पर प्रोड्यूसर Rajan Shahi ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या था सेट पर मंजर

Rajan Shahi on Shehzada-Pratiksha Termination: सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है में से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकालने जाने पर अब खुद प्रोड्यूसर राजन शाही ने बयान दिया है। जानिए आखिर उनको निकालने जाने का असली कारण क्या था इस खास रिपोर्ट में।

Rajan Shahi on Shehzada-Pratiksha Termination: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह टीआरपी लिस्ट में जलवा बिखेर रहा है। कुछ महीने पहले शो में अरमान और रुही का किरदार निभा रहे शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर निकाल दिया गया था। ऐसे में यह अचानक निकालने जाने पर फैंस से लेकर दर्शक काफी शॉक हुए थे, जिसका अब असली कारण बताया है शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की आखिर ऐसा क्यूँ हुआ और उस दिन सेट पर कैसा माहोल था। टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर पूरा मामला है क्या।

Rajan Shahi on Shehzada-Pratiksha Termination

सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) बताते हैं की हमें हमेशा शूटिंग पर पॉजिटिव रूप से जाना चाहिए। हम शो के पहले शेड्यूल के लिए आउटडोर गए थे और वहां एक घटना घटी जहां उस शहजादा धामी ने शो के क्रू के साथ बतमीजी की थी। ऐसे में मुझे एक्टर का रवैया और बोलने का तरीका पसंद नहीं आया। उसी रात मैं सभी कलाकारों संग बैठा और लगभग 3 घंटे तक उन सभी को समझाया, मैंने उनसे उनके रवैये के बारे में पूछा की। खुद को स्टार क्यों समझें? आपसे पहले भी सितारे रहे हैं। कोई भी शो से बड़ा नहीं है, निर्माता भी नहीं।

End of Feed